{"_id":"59fdb53e4f1c1b86698b9699","slug":"191509799230-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान को जाते श्रद्धालुओं की ट्राली पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान को जाते श्रद्धालुओं की ट्राली पलटी
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। ककोड़ा मेला और कछला मार्ग पर वाहनों की अधिकता और स्पीड की वजह से शनिवार को कई जगह हादसे हुए। कादरचौक क्षेत्र में तो श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इससे छह लोग घायल हो गए।
शनिवार सुबह कादरचौक थाने के मौसमपुर पट्टी गांव के निवासी कई ग्रामीण गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली से गंगा नहाने निकले थे। कादरचौक के पास रास्ते में उनकी ट्राली पलट गई। इससे मौके पर चीखपुकार मच गई। कई लोग ट्राली के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए तो कुछ को हल्की चोटें आईं। गांव निवासी वीरेंद्र की पत्नी रामरती, बेटी नन्ही(10), पुत्र सुनील(12), शंकर की बेटी ज्योति, नन्हेलाल की पत्नी जगरानी और रामदयाल का पुत्र हरिकिशोर घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल लाया गया। इसके अलावा गंगा नहाने जा रहे कादरचौक के गांव धनूपुरा निवासी लोगों की बाइक हादसे का शिकार हो गई। इनमें गांव निवासी वीर सिंह, सुभाष और मंगल सिंह घायल हो गए। इन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई अन्य स्थानों पर भी हादसों में लोगों को चोटें आईं। इन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अधिकांश लोग अस्पताल से मरहमपट्टी कराकर चले गए।