{"_id":"59f9d1a34f1c1b60678b88c1","slug":"191509544355-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुनानकदेव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकला नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुनानकदेव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकला नगर कीर्तन
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
पंच प्यारे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गुरुनानक सत्संग सभा की ओर से गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया।
गुरुद्वारा से आकर्षक झांकियों के साथ छह सड़का, गांधी ग्राउंड, लावेला चौक, हलवाई चौक, खैराती चौक, नेहरुचौक आदि जगहों से यह निकला। गुरुद्वारा साहब के प्रधान हरमेंद्र सिंह की ओर से निशान साहब को नया चोला पहनाया गया। नगर कीर्तन शोभायात्रा में शहीद बाबा दीप सिंह बरेली की ओर से तरह-तरह के करतब दिखाए गए। एसके इंटर कॉलेज के बच्चों ने बैंड बाजे से स्वागत किया। इस दौरान आगरा से आए आतिशबाज ने आकर्षक आतिशबाजी छोड़ी। गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने गिद्दा, ब्लैक कमांडो का प्रदर्शन किया। जवानों ने आंखों पर नमक डाल कर, पट्टी बांध कर, दूसरों की आंख में तलवार से काजल लगा कर वीरता का परिचय दिया। पंजाब से आए पाइप बैंड ने अनेक करतब दिखाए। इस दौरान खालसा इंटर कॉलेज के बच्चों ने भी प्रदर्शन किया। सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी की ओर से शबद कीर्तन किया गया। गुरु गोविंद सिंह की वेशभूषा में सजे पंच प्यारे गुरुग्रंथ साहब के आगे चल रहे थे । गुरु अमर की ओर से नगर कीर्तन शोभा यात्रा में झाड़ू, पुष्प वर्षा, जल छिड़काव और अन्य संस्थाओं की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर जगजीत सिंह वोहरा, अशोक खुराना, परविंद्र सिंह दुआ, महेंद्र पाल सिंह, गुरुमीत सिंह, मनमोहन सिंह, प्रतिपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, गुलशन जुनेजा, प्रेम कुमार, हरपाल सिंह गगनदीप सिंह प्रभाम ग्रोवर, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।