{"_id":"59e604a44f1c1bd7538b7f3e","slug":"191508246692-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, कई घायल
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलापुर। अलापुर थाना क्षेत्र के बिलहरी गांव के पास टेंपो और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। टकराने के बाद टेंपो पलट गया, जिससे उसमें सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अलापुर- बिलहरी मार्ग पर टेंपो सवारियां लेकर जा रहा था। टेंपो में बिलहरी गांव का 30 वर्षीय बाबू हुसैन भी सवार था। बिलहरी गांव के पास टेंपो में सामने से आई बाइक भिड़ गई। टकराने के बाद टेंपो रोड पर पलट गया। उसमें सवार ग्राम गुढ़ाना निवासी 19 वर्षीय विश्राम पाली (19) पुत्र महिपाल की मौके पर मौत हो गई। जबकि टेंपो में सवार अन्य लोग घायल हो गए। इसमें रामवेटी (65) निवासी गुढ़ाना, रिंकू (13) पुत्र प्रेमपाल निवासी सैदपुर, आलम (32) निवासी बिलहरी आदि घायल हो गए। हादसे के बाद टेंपो चालक सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय यादव मौके पर पहुंच गए और घायलों को इलाज के लिए भिजवा दिया।