फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शोभायात्रा में गूंजे साईं भजन

शोभायात्रा में गूंजे साईं भजन

Wed, 18 Oct 2017 12:14 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा में गूंजे साईं भजन
साईं बाबा - फोटो : डेमो
उझानी (बदायूं)। बिहारी जी मंदिर के र्साइं बाबा का वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह में पूजन के बाद मंदिर परिसर से शुरू हुई शोभायात्रा में र्साइं भक्तों ने बाबा की जय-जयकार की। बाजार में पालकी का फूलों से स्वागत किया गया। शाम को भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया। शोभायात्रा में गाए जा रहे साईं भजनों सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

र्साइं शोभायात्रा बाजारकलां मोहल्ला स्थित बिहारी जी मंदिर से दोपहर में शुरू हुई। इससे पहले यजमान विपर्णा गौड़ ने र्साइं बाबा का पूजन किया। र्साइं बाबा की पालकी को मनमोहक ढंग से सजाया गया। बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा बाजारकलां से कछला रोड बाजार होकर स्टेशन रोड और पंजाबी कॉलोनी पहुंची। बाजार में र्साइं भक्तों ने पालकी के ऊपर फूल बरसाए। बैंडबाजों की धुन पर नृत्य भी किया।
विज्ञापन

पालकी के आगे-आगे महिलाओं ने सेवादार की भूमिका निभाई। काली अखाड़े में शामिल कलाकारों ने मनमोहक प्रदर्शन किया। शोभयात्रा देर शाम मंदिर पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम के रूप में विसर्जित हुई। भंडारे में सैकड़ों र्साइं भक्तों ने प्रसाद पाकर बाबा का गुणगान किया। इस मौके पर कृपाराम शर्मा, कुलदीप वार्ष्णेय, दुर्विजय शर्मा, नवनीत शर्मा, प्रदीप वार्ष्णेय, नवनीत वार्ष्णेय, राहुल समेत कई श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed