{"_id":"59c8871b4f1c1bb2688b62db","slug":"191506314011-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू की छात्राओं पर लाठीचार्ज पर भड़के कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू की छात्राओं पर लाठीचार्ज पर भड़के कार्यकर्ता
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जनमंच के कार्यकर्ताओं ने बनारस में बीएचयू की छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया है। कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांध कर छह सड़का पर विरोध प्रदर्शन किया। जनमंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बनारस में बीएचयू की छात्राएं परिसर में सुरक्षा और न्याय की मांग कर रहीं थीं। इस पर पुलिस की ओर से किए लाठीचार्ज के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। कहा कि महिलाओं के सम्मान का नारा देकर सत्ता में आई भाजपा सरकार का असली चेहरा सामने आया है। इस अवसर पर अजीत सिंह यादव, अनिल यादव, योगेश यादव, विवेक यादव, वीरेंद्र कुमार, अनिल यादव, राजू, आदि मौजूद रहे।
-------------------
विज्ञापन
-------------------