फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   धूमधाम से मनाया विश्व फार्मेसिस्ट दिवस

धूमधाम से मनाया विश्व फार्मेसिस्ट दिवस

Mon, 25 Sep 2017 10:03 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया विश्व फार्मेसिस्ट दिवस
बदायूं। जिला अस्पताल परिसर स्थित होम्योपैथिक सभागार में विश्व फार्मेसिस्ट दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने आश्वासन दिया कि जिले के हर स्वास्थ्य उपकेंद्र पर फार्मेसिस्ट का पद सृजित कराया जाएगा। इससे प्रदेश की आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ शहर विधायक, डॉ.अमित वर्मा विभागाध्यक्ष, फार्मेसी विभाग रुहेलखंड विश्वविद्यालय और संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ.वीके मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस बीच शहर विधायक ने सभी फार्मेसिस्ट से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की। संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें ज्ञापन दिया, जिसमें मांग की गई है कि सभी उप स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मेसिस्ट के पद का सृजन किया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं समय से मिल सकें। विधायक ने संगठन को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे। उनका प्रयास होगा कि इस पर अमल भी हो।
विज्ञापन

भाजपा जिला प्रवक्ता नेमचंद्र कश्यप ने संगठन की एकता पर जोर दिया। कहा कि एकता से ही किसी भी चीज को हासिल किया जा सकता है। इस बीच जादूगर जेके सागर ने अपनी प्रस्तुति से सभी को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। इस मौके पर सीएमएस डॉ.आरएस यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित मौर्या, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक प्रेमप्रकाश पांडेय, जिलाध्यक्ष संजय आर्या, महामंत्री डॉ.प्रदीप चतुर्वेदी, डॉ.आरसी कटियार, डॉ.ब्रजेश कुमार सिंह, फार्मेसिस्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ.उदयप्रताप सिंह,डॉ.कामरान खां, डॉ.रविकांत सिंह के अलावा जिले के सभी फार्मेसिस्ट मौजूद रहे। संचालन डॉ.वीके मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed