फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अमरनाथ में बदायूं के 50 श्रद्धालु, संपर्क साधने में जुटे शुभचिंतक

अमरनाथ में बदायूं के 50 श्रद्धालु, संपर्क साधने में जुटे शुभचिंतक

Mon, 10 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ में बदायूं के 50 श्रद्धालु, संपर्क साधने में जुटे शुभचिंतक
बदायूं। अमरनाथ में सोमवार को श्रद्धालुओं पर आतंकी हमले की खबर आने के बाद बदायूं के भी कई परिवार दर्शन को गए अपनों की सलामती को लेकर परेशान हो उठे। इधर, आतंकी हमले पर हिंदूवादी संगठनों ने रोष जताया है।
विज्ञापन

स्थानीय अभिसूचना इकाई के मुताबिक जिले से 73 श्रद्धालु अमरनाथ गए थे। इनमें 23 श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन के बाद लौट रहे हैं। 50 श्रद्धालु अमरनाथ के दर्शन कर अभी भी नहीं लौटे हैं। सोमवार को आतंकी हमले की सूचना के बाद हालांकि, बदायूं के किसी श्रद्धालु को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं मिली। शहर के सराफा बाजार निवासी अरविंद वैश्य अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अमरनाथ दर्शन को गए हैं। उनके परिवार वालों ने भी खैर-खबर ली। वहीं, बजरंग दल के जिला संयोजक उज्ज्वल गुप्ता के चाचा मनोज कुमार गुप्ता भी अमरनाथ के दर्शन को गए हैं। शहर की विजनेश साहू एंड पार्टी के साथ अमरनाथ दर्शन को गए करीब 20 लोग भी अभी नहीं लौटे हैं। सोमवार को अमरनाथ यात्रियों पर हुए इस हमले के बाद हिंदूवादी नेता मुकेश पटेल, शुभम वार्ष्णेय समेत कई लोगों ने रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed