{"_id":"5c4afb31bdec224d0445317c","slug":"181548417841-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह की महिलाओं से कराएं यूनिफार्म सिलाई कार्य: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूह की महिलाओं से कराएं यूनिफार्म सिलाई कार्य: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला परियोजना समन्वय समिति की बैठक डीएम की अध्यक्षता में की गई। इसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ समूह की महिलाओं को पहुंचाने पर चर्चा की गई। डीएम ने वित्तीय वर्ष 2019-20 की कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट में डीएम दिनेश कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि पंचायतीराज, समाज कल्याण, कृषि विभाग, ग्राम्य विकास, कौशल विकास आदि विभागों की योजनाओं का लाभ समूह की महिलाओं को पहुंचाएं। डीएम ने बीएसए को निर्देश दिए कि आगामी सत्र के लिए स्कूल की यूनिफार्म सिलाई का कार्य अधिकतम समूह की महिलाओं से कराएं। इसकी तैयारी अभी से तैयारी कर लें। उन्होंने सभी पात्र महिला लाभार्थियों को पेंशन देने और मनरेगा के तहत ज्यादा से ज्यादा रोजगार प्रदान कराते हुए उनका पंजीकरण श्रम विभाग में कराए जाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं जैसे संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा योजना आदि का लाभ सीएमओ तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पात्र महिलाओं को लाभांवित करने के निर्देश डीपीआरओ को दिए गए। इसके अलावा उन्होंने सभी विभागों को वित्तीय वर्ष 2019-20 की कार्ययोजना जल्द बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीसी मनरेगा रामसागर यादव, उपायुक्त स्वत: रोजगार बृजमोहन अंबेड आदि मौजूद रहे।