{"_id":"5c2cac7cbdec22569b2f0607","slug":"181546431612-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को दिया जाए गुणवतायुक्त भोजन: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को दिया जाए गुणवतायुक्त भोजन: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को दिया जाए गुणवत्तायुक्त भोजन: डीएम
बदायूं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने जगत ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय उपरैरा का औचक निरीक्षण किया और विद्यालय में बच्चों को बांटे जाने वाले मिड-डे-मील की गुणवत्ता को देखा। उन्होंने कहा कि बच्चों को भोजन प्रतिदिन और गुणवत्तायुक्त दिया जाए।
बुधवार को डीएम के निरीक्षण में स्कूल में पंजीकृत 228 में से 147 बच्चे ही उपस्थित मिले। उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए अध्यापकों को निर्देश दिए कि विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत होनी चाहिए। बच्चों की उपस्थिति को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। पिछड़े वर्ग के 60 बच्चों को स्वेटर अब तक न मिलने पर उन्होंने कहा कि इन बच्चों को जल्द से जल्द स्वेटर दिए जाएं। बच्चे प्रतिदिन विद्यालय में साफ-सुथरे कपड़ों में ही पढ़ने आएं। प्रार्थना के समय आधा घंटे बच्चों को संस्कारी बातें अवश्य बताएं। उन्होंने बच्चों से भी कहा कि वे प्रतिदिन अपने माता-पिता के पैर छूकर विद्यालय आएं। बच्चे अपने आसपास के लोगों को समझाएं कि इधर उधर गंदगी न फेंकें और चिह्नित स्थान पर ही कूड़ा डालें।