{"_id":"5c2b4fbbbdec22357e6cb562","slug":"181546342331-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से महंत की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से महंत की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की टक्कर से महंत की मौत
उझानी (बदायूं)। मुजरिया क्षेत्र के गांव मैजूदा की मढ़ी के महंत प्रेमपाल सिंह को बरेली-मथुरा हाईवे पर अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। इलाज के लिए बरेली ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके घरवालों को सौंप दिया है।
हादसा सोमवार रात वितरोई मोड़ के पास रात में करीब आठ बजे हुआ। मुजरिया थाना क्षेत्र में अपने पैतृक गांव मैजूदा की मढ़ी पर मंदिर बनवाकर उसमें सेवा करने वाले 65 वर्षीय प्रेमपाल सिंह के परिजन मोहल्ला अहीर टोला में रहते हैं। वह घर से मढ़ी जाने के लिए वितरोई मोड़ पर बस से उतरे। दूसरे वाहन का इंतजार करते समय सड़क किनारे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में महंत के सिर में गंभीर चोट आई। राहगीरों ने पुलिस को बुलाकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्साधीक्षक निरंजन सिंह ने उनकी हालत नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बदायूं से बरेली ले जाते समय महंत की रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक के बेटे अरुण सिंह ने बताया कि हादसे के दौरान उसके पिता अकेले थे। पुलिस ने अरुण की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।
-------------
ट्रक पलटने से चालक घायल
उझानी। सोमवार रात करीब दो बजे बरेली-मथुरा हाईवे पर एक ट्रक सड़क किनारे खाई में गिरकर पलट गया। किसी वाहन के चालक ने इसकी सूचना कछला चौकी पर दी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रेमपाल नामक चालक को घायलावस्था में ट्रक से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर भर्ती कराया। तड़के ट्रक मालिक भी कोतवाली पहुंचा लेकिन घायल चालक को उससे पहले ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।