फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गंगा किनारे बसा आस्था का शहर, मिनी कुंभ मेला ककोड़ा हुआ उद्घाटन

गंगा किनारे बसा आस्था का शहर, मिनी कुंभ मेला ककोड़ा हुआ उद्घाटन

Thu, 22 Nov 2018 07:39 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
गंगा किनारे बसा आस्था का शहर, मिनी कुंभ मेला ककोड़ा हुआ उद्घाटन
फोटो-22 बीडीएन 11
विज्ञापन

--------------------
गंगा किनारे बसा आस्था का शहर, ककोड़ा मेले का विधिवत उद्घाटन
कार्तिक पूर्णिमा आज, लाखों श्रद्धालु लगाएंगे गंगा में डुबकी
अमर उजाला ब्यूरो
मेला ककोड़ा (बदायूं)। गंगा किनारे रेत पर आस्था का शहर पूरी तरह बस गया है, मेला परवान पर है। रुहेलखंड के मिनी कुंभ मेला ककोड़ा 16 नवंबर को झंडी पूजन के साथ शुरू हो गया था। मगर मेले का विधिवत उद्घाटन गुरुवार को सिडको के चेयरमैन बीएल वर्मा, भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने फीता काटकर किया। इस मौके पर शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी अशोक कुमार और जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य मौजूद रहे। शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाएंगे।
मेला ककोड़ा में कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गुरुवार को मेले में कबड्डी और बैडमिंटन समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं उद्घाटन अवसर पर सिडको चेयरमैन बीएल वर्मा ने कहा कि मेला ककोड़ा का अपना एक इतिहास है। हर साल यहां आने वाले लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान करके पुण्य लाभ कमाते हैं। निश्चित तौर पर ककोड़ा ने बदायूं को एक अलग पहचान दी है। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि मेला हमें एक दूसरे से मिलने की प्रेरणा देते हैं। यहां किसी से कोई भेदभाव नहीं होता है। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा ने गंगा को स्वच्छ रखने की अपील की। शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि गंगा मइया सबका उद्धार करती हैं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

गुरुवार को देर रात तक श्रद्धालु निजी वाहनों से मेले में पहुंचते रहे। उद्घाटन अवसर पर चेयरमैन दीपमाला गोयल, एडीएम प्रशासन राम निवास शर्मा, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीपी सिंह राघव, सीओ भूषण वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed