फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शोभायात्रा में गूंजे अग्रसेन महाराज के जयकारे

शोभायात्रा में गूंजे अग्रसेन महाराज के जयकारे

Thu, 11 Oct 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा में गूंजे अग्रसेन महाराज के जयकारे
उझानी (बदायूं)। यहां चल रहे महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को अग्र बंधुओं ने शांति और एकता का संदेश देते हुए शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में महाराज अग्रसेन समेत देवी-देवताओं की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। कलाकारों ने भी मनमोहक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा शाम पांच बजे बाजारकलां मोहल्ला स्थित मैंमिया मंदिर से शुरू हुई। बैंडबाजों के साथ मेन मार्केट में पहुंची शोभायात्रा का व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों के सामने जोरदार स्वागत किया। कलाकारों ने प्रदर्शन करते हुए धूम मचा दी। अग्रसेन महाराज की झांकी के जरिए शांति और एकता का संदेश दिया। साथ ही देवी-देवताओं की झांकियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। घंटाघर चौराहे पर कलाकारों ने करतब दिखाए। महिलाओं की संख्या भी शोभायात्रा में खासी दिखी। बाद में स्टेशन रोड होकर मिल कंपाउंड स्थित अग्रसेन धर्मशाला पहुंची शोभायात्रा विशेष कार्यक्रम के रूप मे विसर्जित हुई। सुबह मैंमिया मंदिर में सजातीय लोगों में सुरेशचंद्र गोयल, अवनीश गोयल, पवनीश गोयल, प्रवीण कुमार अग्रवाल अखिल अग्रवाल, राजकुमार बंसल, निखिल अग्रवाल और आलोक अग्रवाल आदि ने हवन-पूजन कराया। समिति के पदाधिकारियों ने सजातीय लोगों को एकता का संकल्प भी दिलाया। शोभायात्रा में पूर्वमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल, नीलांशु अग्रवाल, मधुसूदन गोयल, सचिन अग्रवाल, मनीष गोयल, दीपक गर्ग, अमित अग्रवाल, दीपक गर्ग, रमेशचंद्र बंसल, विजय गोयल, अमित मित्तल आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन


रंगोली में इशिका, फैंसी ड्रेस में शौर्य अव्वल
उझानी। अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत मंगलवार रात हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं के नाम भी घोषित कर दिए गए। आयोजकों में महामंत्री निखिल अग्रवाल और अमित अग्रवाल ने बताया कि फैंसी ड्रेस जूनियर वर्ग में शौर्य प्रथम, प्रत्यांग द्वितीय, सान्वी तृतीय, सीनियर वर्ग में अनवी प्रथम, आस्था द्वितीय और नव्या ने तृतीय स्थान पाया। रंगोली में इशिका प्रथम और आरती गोयल द्वितीय, बेबी हेल्थ शो में सार्थ प्रथम केंडी द्वितीय और रिशिक तृतीय रहा। डूयट डांस में नीलू अग्रवाल और नीतू गर्ग प्रथम, राशि गर्ग और गरिमा ने द्वितीय स्थान पाया। डांस जूनियर वर्ग में नव्या प्रथम, देवांश द्वितीय, अर्नव तृतीय, सीनियर वर्ग में पलक अग्रवाल प्रथम, पारस द्वितीय और नंदिनी सिंघल को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed