{"_id":"5b980621867a557ed5716f69","slug":"181536689697-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतना सिंह, बेटे कैप्टन अर्जुन संग साइकिल पर फिर हुईं सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतना सिंह, बेटे कैप्टन अर्जुन संग साइकिल पर फिर हुईं सवार
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-17
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतना कुनबे समेत फिर लौटीं सपा में
बोलीं-पार्टी की मजबूती को करेंगे काम, सपा की नीतियों को पहुंचाएंगे जन-जन तक
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतना सिंह यादव, बेटे कैप्टन अर्जुन सिंह के साथ फिर सपा में शामिल हो गईं हैं। उन्होंने पति नरेश प्रताप सिंह और बेटे अर्जुन सिंह के साथ मंगलवार को लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें पार्टी में शामिल कराने में सांसद धर्मेंद्र यादव का मुख्य भूमिका रही।
चेतना सिंह यादव सपा से बदायूं की दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। उनके ससुर राजेश्वर सिंह यादव दातागंज क्षेत्र के गांव कुड़ा के रहने वाले थे। वह भी जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। चेतना सिंह के पति नरेश प्रताप सिंह भी कद्दावर नेता रहे। विधानसभा चुनाव में चेतना सिंह के बेटे कैप्टन अर्जुन सिंह ने दातागंज से सपा का टिकट मांगा था। पार्टी ने उन्हें टिकट दे भी दिया, लेकिन बाद में समझौते में दातागंज की सीट कांग्रेस के खाते में चली गई। कांग्रेस ने सपा के बागी रहे प्रेमपाल सिंह यादव को मैदान में उतारा था। हालांकि कांग्रेस इस सीट पर जीत नहीं सकी थी।
उधर, चेतना सिंह के बेटे कैप्टन अर्जुन सिंह समझौते से पहले सपा से नामीनेशन करा चुके थे। उन्हें सपा का चुनाव चिह्न भी मिल गया था, लेकिन बाद में चुनाव चिह्न जमा करने को कह दिया गया। इस पर चेतना सिंह ने सपा से खुद को अलग कर लिया। कैप्टन अर्जुन सिंह आरएलडी के टिकट पर दातागंज से विधानसभा का चुनाव लड़े। उनकी वजह से सपा को काफी नुकसान उठाना पड़ा था।
विज्ञापन
मंगलवार को चेतना सिंह यादव के पति नरेश प्रताप सिंह ने कहा कि वह पूरे परिवार के साथ सपा में शामिल हो गए हैं। लखनऊ में साइकिल यात्रा के दौरान हुई प्रेस वार्ता में पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने उनके पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतना सिंह यादव, पति नरेश प्रताप सिंह और बेटे कैप्टन अर्जुन सिंह ने कहा है कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।