फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जिला अस्पताल में रखा ट्रांसफार्मर, लो वोल्टेज समस्या बरकरार

जिला अस्पताल में रखा ट्रांसफार्मर, लो वोल्टेज समस्या बरकरार

Tue, 26 Jun 2018 06:40 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में रखा ट्रांसफार्मर, लो वोल्टेज समस्या बरकरार
फोटो-14
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रखा गया ट्रांसफार्मर
मिलेगी 24 घंटे बिजली, ओटी और डिजीटल एक्स-रे मशीन का एसी शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जिला अस्पताल में सोमवार देर शाम विद्युत आपूर्ति के ट्रांसफार्मर रखवा दिया गया। इससे अस्पताल को 24 घंटे सप्लाई दिए जाने की बात कही गई है परंतु लो वोल्टेज की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। अस्पताल के वार्डों में लगे पंखे आज भी धीमी गति से चल रहे हैं, जिससे मरीजों की परेशानी बरकरार है उन तक पंखों की हवा तक नहीं पहुंच रही है। चिकित्सकों के आक्रोश पर जिला अस्पताल में एक और सुधार हुआ है। काफी समय से बंद पड़ी डिजीटल एक्स-रे मशीन चालू करा दी गई है। मशीन बंद होने की वजह एसी थे। इस रूम में लगे दोनों एसी खराब हो गए थे। जिससे डिजीटल एक्स-रे रूम में ताले डाल दिए गए थे। एसी ठीक कराने के लिए लखनऊ से मैकेनिक को बुलाया गया और मंगलवार को दोनों एसी ठीक करा दिए गए। इधर, ऑपरेशन थिएटर भी बंद हो गया था। यहां के हालात देखकर चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने से इंकार कर दिया था। यहां लगी एसी के लिए अलग से केबल डलवाई गई है। जिससे एसी को विद्युत सप्लाई भी ठीक मिलनी शुरू हो गई है। इससे चिकित्सकों में राहत है। यह सुधार तभी हो सका, जब जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने आवाज उठाई, परंतु एक समस्या अब तक बरकरार है, जिसका हल नहीं हो सका है। यह समस्या लो वोल्टेज की है। इससे ओपीडी से लेकर वार्ड और कार्यालय के पंखों की रफ्तार कम हो गई है। मरीजों को पंखे चलते हुए तो दिखाई देते हैं लेकिन इससे उन्हें कोई लाभ नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed