{"_id":"5a37a8f74f1c1bc1678c2462","slug":"181513597175-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम, एसएसपी ने वाहन चालकों को पहनाए हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम, एसएसपी ने वाहन चालकों को पहनाए हेलमेट
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
वाहन चालकों को हेलमेट पहनाते डीएम, एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस लाइंस में हेलमेट जागरूकता सप्ताह के दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में हेलमेट वितरण कार्यक्रम हुआ। डीएम और एसएसपी ने वाहन चालकों को हेलमेट के लाभ बताए। खुद हेलमेट पहनाया।
डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी चंद्रप्रकाश ने हेलमेट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसपी डॉ. एसपी सिंह, एसपी सिटी कमल किशोर, सीओ वीरेंद्र सिंह यादव, टीएसआई रामलिन और कुछ स्वयंसेवी संगठनों ने हेलमेट वितरण किया। डीएम ने बताया कि 18 से 24 दिसंबर तक हेलमेट जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। डीएम और एसएसपी ने अपने संबोधन में लोगों को बिना हेलमेट बाइक या स्कूटर न चलाने के लिए जागरूक किया। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने की भी सलाह दी। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। बताया कि यातायात नियमों का पालन करने में ही आपकी और दूसरों की भलाई है। जिन स्वयंसेवी संगठनों की ओर से नि:शुल्क हेलमेट वितरण में सहयोग दिया गया। हेलमेट वितरण के साथ ही लोगों को यातायात जागरूकता के लिए पंफलेट भी बांटे गए।
----
इन बातों पर दिया जोर
बाइक चलाना जरूरी है तो हेलमेट लगाना मजबूरी है, वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक लोग न बैठाएं, कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करें, नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाएं, पैदल यात्री सड़क पार करते समय जेब्रा लाइन का प्रयोग करें, 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन चलाने से रोकें, वाहन नंबर प्लेट पर वाहन संख्या जरूर डलवाएं, अग्निशमन, एंबुलेंस एवं शव वाहन को तुरंत रास्ता दें।