फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बच्चों को दिए जाए अच्छे संस्कार: डीएम

बच्चों को दिए जाए अच्छे संस्कार: डीएम

Sat, 09 Dec 2017 11:52 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को दिए जाए अच्छे संस्कार: डीएम
बदायूं क्लब में बच्चों को पुरस्कार बांटते डीएम और एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
बच्चों को दिए जाएं अच्छे संस्कार: डीएम
विज्ञापन

बदायूं। नारी सुरक्षा सप्ताह में पुलिस विभाग की ओर से स्कूलों में जाकर बच्चों को सुरक्षा, महिलाएं आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। कहा गया कि वूमेन पॉवर लाइन 1090, यूपी 100 और ट्विटर पर भी शिकायत की जा सकती है।
पुलिस परेड ग्राउंड से रैली निकाली गई। डीएम दिनेश कुमार सिंह व एसएसपी चंद्र प्रकाश ने इसको झंडी दिखाकर रवाना किया। बदायूं क्लब एवं पंख सामाजिक संस्था की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता हुई। डीएम ने कहा कि महिलाओं को आपातकालीन स्थिति में वूमेन पॉवर लाइन नंबर 1090, यूपी 100, ट्विटर पर शिकायत करनी चाहिए। बच्चों में अच्छी शिक्षा, अच्छे संस्कार होने चाहिए। अध्यापक की बताई बातें बच्चे जीवन भर नहीं भूलते हैं।
विज्ञापन

एसएसपी चंद्र प्रकाश ने कहा कि यूपी पुलिस की ओर से छात्राओं के लिए महिला सुरक्षा पहचान पत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे। विभाग की टीमें स्कूलों में जाकर बच्चों को आत्म सुरक्षा के संबंध में प्रशिक्षण दे रही हैं। शासन की मंशा के अनुसार छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। जिससे नारी का अपमान न हो सके। स्कूलों में छात्राओं को जूडो और कराटे का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर एसपी सिटी कमल किशोर, एसपी आरए प्रताप सिंह, बदायूं क्लब सचिव डॉ. अक्षत अशेष, रविंद्र मोहन सक्सेना मौजूद रहे। जेएस कॉलेज में अलापुर एसओ आरपी शर्मा ने बालिकाओं को विभिन्न जानकारियां दी। प्राचार्य डॉ. अजीत कुमार शंखधार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

म्याऊ। क्षेत्र के गांव धर्मपुर मे भगवान सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में नारी सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। दातागंज सीओ सत्येंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़, प्रधानाध्यापक आदेश यादव मौजूद रहे।
उझानी। आरके पब्लिक स्कूल में पुलिस ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी कानून की जानकारी दी। मुजरिया थाने के उपनिरीक्षक राजपाल सिंह, प्रधानाचार्य सुशील कवि मौजूद रहे।
बिल्सी। सीओ आरएस राठौर ने क्षेत्र के गांव ग्राम समाज इंटर कॉलेज बैरमई बुजुर्ग, एनए इंटर कॉलेज, माधवराव इंटर कॉलेज उघैती, भगवानदास जूनियर हाईस्कूल में छात्राओं को जागरूक किया। एसआई सौरभ यादव, रामौतार सिंह, डॉ.देवेंद्र सिंह, रामवीर सिह, दीपशिखा यादव मौजूद रहे।
उघैती। नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत माधव राम इंटर कॉलेज, साहू आयोध्या प्रसाद अनंत राम में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। सीओ बिल्सी राघवेंद्र सिंह राठौर, थानाध्यक्ष चरन सिंह चौहान मौजूद रहे।
उसावां। गांव धर्मपुर के भगवान सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में सीओ दातागंज एसके सिंह ने छात्राओं को जागरूक किया।
वजीरगंज। कस्बा सैदपुर के सय्यद गालिब अली, तालिब अली मेमोरियल इंटर कॉलेज में समारोह हुआ। एसपी आरए डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने छात्राओं को जागरूक किया। सीओ मुन्ना लाल, एसओ ओमकार सिंह मौजूद रहे।

मूसाझाग। क्षेत्र के मनिकापुर कौर के वैध गोपाल राम स्मारक इंटर कॉलेज में एसओ मूसाझाग अमृत लाल ने छात्राओं को नारी सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। एसओ अमृतलाल, प्रधान भूरे सिंह मौजूद रहे।
कादरचौक। रमजानपुर के बतूलन नसीर उददीन मेमोरियल इंटर कॉलेज में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने कई जानकारियां दी। प्रधानाचार्य धनीराम सगर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed