{"_id":"59fb37c14f1c1bb6678b8f47","slug":"181509636033-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद पर 22 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद पर 22 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
नामांकन पत्र खरीदने वालों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के 5वें दिन गुरुवार को नामांकन पत्र खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। नगर पालिका ककराला से चार, नगर पालिका बिसौली से एक, नगर पंचायत उसावां से छह प्रत्याशियों समेत 22 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन को लेकर नामांकन कराने में तेजी आ गई है। इसमें ककराला नगर पालिका से अध्यक्ष पद पर निवर्तमान चेयरमैन महबूब अहमद खां ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया। वहीं ककराला से ही सियासत खां, तकदीरन, मुस्ताज अहमद ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में पर्चा दाखिल किया। बिसौली नगर पालिका से अध्यक्ष पद पर प्रभाकर शर्मा ने नामांकन कराया। जबकि नगर पालिका बदायूं, उझानी, बिल्सी, सहसवान, दातागंज में अध्यक्ष पद पर कोई भी नामांकन नहीं हुआ। नगर पंचायत सखानूं से अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी समीना बेगम और जसीम अहमद ने निर्दलीय पद पर पर्चा भरा। नगर पंचायत उसहैत मेें अध्यक्ष पद के लिए जैनब, नगर पंचायत मुड़िया से अध्यक्ष पद पर अश्वनी कुमार, नगर पंचायत सैदपुर से अध्यक्ष पद पर जरीना बेगम, नगर पंचायत गुलड़िया से प्रतिमा और मुन्नी, नगर पंचायत रुदायन से मुरली मनोहर गुप्ता और सुरेश चंद्र, नगर पंचायत कुवरगांव से संजय कुमार व शीतल और नगर पंचायत उसावां से रजनी, रामरत्न, वीरेंद्र पाल, राजेश्वरी, इवरान खान, धीरेंद्र गुप्ता ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मेें नामांकन कराया। बिसौली। नगर पालिका बिसौली और नगर पंचायत मुड़िया से एक-एक नामांकन हुआ। इसके साथ ही सदस्य पद के 77 नामांकन हुए हैं। हालांकि पर्चे खरीदने के लिए दिनभर दावेदारों की लाइन लगी रही। सहसवान। नामांकन प्रक्रिया में पांचवें दिन सदस्य पद के लिए 29 और लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। गुरुवार तक चेयरमैन के 14 और सदस्य पद के 167 पर्चे बिक चुके थे। चेयरमैन पद के लिए अब तक कुल 11 प्रत्याशी मैदान में आ चुके हैं। बिल्सी। निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन गुरुवार को नगर पंचायत रुदायन से अध्यक्ष पद के लिए मुरली मनोहर गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले यहां से अध्यक्ष पद के लिए मदनलाल और निर्मल कुमार शर्मा नामांकन पत्र दाखिल कर चुके है। आज अध्यक्ष पद के लिए भुवनेश्वर दयाल, पवन कुमार, जितेंद्र कुमार, पंकज कुमार एवं मधुबाला ने नामांकन पत्र खरीदा। यहां आज सदस्य पद के लिए नौ लोगों ने अपना पर्चा दाखिल किया,जबकि सात लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। इस्लामनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए रेखा रानी ने और सदस्य पद के लिए 14 लोगों ने नामांकन पत्रों को खरीदा। जबकि 15 लोगों ने सदस्य पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बिल्सी नगर पालिका परिषद के लिए अध्यक्ष पद के लिए अजमल खां, संजीव कुमार, विजनेश सिंह, निजामुद्दीन सैफी, अनुज कुमार एवं साधना वार्ष्णेय ने नामांकन पत्र खरीदा। यह जानकारी एसडीएम लाल बहादुर ने दी। उझानी। मंडी समिति परिसर में चल रही निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तहत बृहस्पतिवार को उझानी नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए सतीशचंद्र गुप्ता ने तीन पर्चे खरीदे। सदस्य पद के लिए 19 लोगों ने पर्चों की खरीदारी की। 18 लोगों ने सदस्य पद को नामांकन भी कराया। कछला नगर पंचायत अध्यक्ष पद का पर्चा चंद्रगोपाल ने खरीदा। सदस्य के लिए 13 लोगों ने पर्चे लेकर तीन ने नामांकन कराया।
विज्ञापन