फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गंगा किनारे सजने लगे घाट

गंगा किनारे सजने लगे घाट

Thu, 26 Oct 2017 11:36 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
गंगा किनारे सजने लगे घाट
मेला ककोड़ा। - फोटो : अमर उजाला
कादरचौक (बदायूं)। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मेला ककोड़ा आने वाले लाखों श्रद्धालु गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ लेते हैं। सो मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाट बनाने का काम तेजी से चल रहा है। बैंक ऑफ बडौदा की ओर से मुख्य गेट बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन

रूहेलखंड के मिनी अर्द्धकुंभ मेले में तेजी से तैयारियां चल रहीं हैं। 29 अक्तूबर को मंदिर से झंडी पहुंचेगी। उसी दिन झंडी और गंगा पूजन होगा। उद्घाटन कौन करेगा यह अभी तय नहीं हो पाया है। मगर मेले में जिला पंचायत की ओर काम तेजी से कराए जा रहे हैं। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अशोक यादव ने बताया कि मेले के मुख्य गेट को बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा बनवाया जा रहा है। स्नान घर भी बन रहे हैं। बैंक ही गंगा द्वार बनवाएगी।
विज्ञापन

धीरे-धीरे तंबुओं का शहर बसने लगा है। रात में किसी भी स्थान पर अंधेरा न रहे इसके लिए लगातार जनरेटर लगाए जा रहे हैं। बिजली के खंभों पर लाइट लगाई जा रहीं हैं। रात के समय मेला स्थल जगमगाने लगा है। दुकानदार भी लगातार पहुंच रहे हैं। मेले में हजारों की संख्या में हैंडपंप लगाए जाते हैं, इस बार भी लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से सर्कस आ गया है, झूले आदि भी लग रहे हैं। क्षेत्र के लोग मेले में पहुंचने लगे हैं। झंडी पूजन के बाद मेले में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगेगी।
..............
मेला परिसर में व्यापक स्तर पर चल रही है सफाई
कादरचौक। स्वच्छ भारत मिशन को ध्यान में रखकर इस साल मेला परिसर में व्यापक स्तर पर सफाई का काम चल रहा है। सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है जो पूरे दिन मेला परिसर में झाडू लगाते रहते हैं। साथ ही टैंकरों के जरिए छिड़काव भी किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि मेले में गंदगी के कारण श्रद्धालुओं को दिक्कत होती हैं। यदि इसी तरह सफाई चलती रहे तो कोई परेशानी नहीं होगी।
............
...अभी नहीं खुला है अस्पताल
कादरचौक। मेला ककोड़ा में हर साल स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्थायी अस्पताल खोला जाता है मगर यह अस्पताल अब तक नहीं खुला है। हालांकि सीएमओ डॉ.नेमी चंद्रा कह चुके हैं कि मेले में जल्द ही अस्पताल खुल जाएगा। जिसमें दो डॉक्टरों के साथ ही अन्य स्टाफ हर समय मौजूद रहेगा। लोगों का कहना है कि अस्पताल को जल्दी खुल जाना चाहिए ताकि मेले में पहुंच चुके लोगों को किसी तरह की बीमारी आदि होने पर कहीं दूसरे स्थान पर नहीं दौड़ना पड़े।
--
मेले में आईएमए लगाएगी कैंप
बदायूं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डॉ.शरद गुप्ता ने बताया कि सीएमओ से वार्ता करने के बाद आईएमए भी मेले में स्वास्थ्य विभाग के साथ कैंप का आयोजन करेगी। इस कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे। साथ ही मरीजों को दवाएं भी दीं जाएंगी।

--
तीन नवंबर से मेले को चलने लगेंगी रोडवेज की विशेष बसें
बदायूं। राज्य सड़क परिवहन निगम बदायूं डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) राजेश कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर मेला ककोड़ा को तीन नवंबर की देर शाम से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed