{"_id":"59e793174f1c1bce538b8289","slug":"181508348695-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी दीपावली पर बाजार में उमड़ी भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी दीपावली पर बाजार में उमड़ी भीड़
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
श्री लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति की खरीदारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। रोशनी के त्योहार दिवाली से एक दिन पहले यानी छोटी दिवाली पर भी बाजारों में जबरदस्त भीड़ रही।
बुधवार को लोगों ने पटाखे, कंडील, दीया, मोमबत्ती, झालरें, फूल, श्रीगणेश-लक्ष्मी और कुबेर की मूर्तियां, खील, खिलौने और मिठाई की जमकर खरीदारी की। चॉकलेट, मेवों, गिफ्ट आइटम भी खरीदे तो तमाम लोगों ने कपड़ों भी खरीदे।
कार-बाइक की दुकानों पर भी खासी भीड़ देखी गई। खरीदारों के साथ व्यापारी वर्ग भी खासा उत्साहित नजर आया। युवाओं और बच्चों ने सबसे ज्यादा खरीदारी झालर, लाइटिंग आदि की। वहीं महिलाओं ने दीये, साजसज्जा की चीजें खरीदीं। घरों की रंगाई-पुताई, साफ सफाई के बाद भव्य सजावट की गई। छोटी दीवाली पर दीये सजाकर भगवान यम की पूजा की गई।
----
खूब खरीदे खील, खिलौने
त्योहार पर महिलाओं ने खूब खील, खिलौने खरीदे। मिट्टी के दीयों के अलावा मोमबत्ती, रंगोली, मां लक्ष्मी के चरण खरीदे।
-------------
स्वदेशी झालरों का क्रेज
बाजार में चाइनीज उत्पादों का विरोध भी नजर आया। लोगों ने स्वदेशी झालरें खरीदीं। वहीं बड़े बल्बों की झालरों का क्रेज नजर आया।
---
गेंदा के फूलों से होगी सजावट
बाजार में गेंदा का फूल 100 से 150 रुपये तक बिका। लोगों ने घर की साज सज्जा के लिए इसे खरीदा। इसके अलावा दरवाजों, अलमारी की सजावट के लिए कृत्रिम फूलों की भी बिक्री हुई।
विज्ञापन
-------