{"_id":"59c887194f1c1bb5688b66f7","slug":"181506314009-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेर पे सवार होके आजा शेरावालिये...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेर पे सवार होके आजा शेरावालिये...
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर के हरप्रसाद मंदिर परिसर में श्री मां दुर्गा महोत्सव का पूजा कमेटी की ओर से आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के चौथे दिन मां भक्तों ने माता वैष्णो देवी की गुफा के दर्शन किए। इसके बाद शाम को हापुड़ से आए भजन मंडली के कलाकार अन्नू पागल ने माता की भेंटों से भक्तों का भाव-विभोर कर दिया।
महोत्सव के दौरान बाढ़ गंगा, चरण पादुका, अर्धकुमारी, माता वैष्णो रानी के पिंडी के दर्शन करते हुए भैरो बाबा के दर्शन करने के लिए भक्तो की अच्छी खासी भीड़ लगी रही। गायक अन्नू पागल ने मां को समर्पित, मेरी मां आ भी जाओ, शेर पर सवार होकर आजा शेरावालिये भेंटें गाकर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया।। इसके बाद भक्तों ने प्रसाद लेकर मां के चरणों में वंदना की। इस अवसर पर नवनीत गुप्ता शोंटू ने सभी को प्रसाद बांटा। इनके अलावा मुकेश वैश्य , सौरभ गुप्ता, रवि झा, अनिल, राम, विशाल, विवेक, पारस, विष्णु, सुमित आदि का विशेष सहयोग रहा।