{"_id":"598475044f1c1b03608b4a1f","slug":"181501852932-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा में भोले के भजनों पर थिरके कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा में भोले के भजनों पर थिरके कलाकार
Updated Fri, 04 Aug 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)।
कांवड़ यात्रा में शुक्रवार को शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। हजारों की संख्या में कछला गंगाघाट पर पहुंचकर कांवड़ियों ने गंगा स्नान किया। घाट से शुरू कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे पर बम-बम भोले गूंजता रहा। कलाकार भी थिरकते रहे।
बरेली-मथुरा हाईवे पर कछला से बदायूं के बीच शिवभक्तों की आस्था सुबह से ही नजर आने लगी। गंगाघाट पर भी बम-बम भोले गूंजता रहा। शनिवार को शिवतेरस पर मंदिरों में जलाभिषेक के लिए निकलीं टोलियों में ज्यादातर में महिलाओं की मौजूदगी रही। युवाओं में खासा उत्साह रहा। कछला चौराहे पर कांवड़ियों के साथ कलाकारों ने मनमोहक नृत्य किया। घंटाघर चौराहे और मंडी मोड़ के पास भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जजपुरा मंदिर के पास भी कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कांवड़ियों में उसावां के नेमसिंह ने बताया- बदायूं जिले की कई टोलियों में शामिल शिवभक्त शाहजहांपुर के पटना देवकली के शिवमंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इधर, कांवड़ियों की भारी भीड़ के मद्देनजर पुलिस ने भी हाईवे पर विशेष नजर रखी। कांवड़ियों के वाहनों के अलावा किसी अन्य वाहनों को प्रवेश नहीं दिया गया। कछला में कांवड़ियों के वाहन जीबी पंत कॉलेज के सामने मैदान पर खड़े कराए गए।
--
भंडारे में शिवभक्तों को बांटा प्रसाद
उझानी। कांवड़ियों की सेवा के लिए शुक्रवार को भी लोगों ने सेवाभाव प्रदर्शित किया। मंडी समिति मोड़, छतुइया, बुटला बोर्ड और वितरोई मोड़ के पास भंडारों का आयोजन कर उन्हें प्रसाद बांटा गया। प्रसाद में कांवड़ियों की पसंद का भी खास ख्याल रखा गया। छोले-चावल के साथ जलजीरा भी उन्हें मुहैया कराया गया। रास्ते में दो स्थानों पर लोगों को केले और सेब बंटवाए गए।