फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   18 lakh rupees were grabbed by fraudulently getting the deed done.

Budaun News: फर्जी तरीके से बैनामा कराके 18 लाख रुपये हड़पे

Tue, 11 Nov 2025 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
18 lakh rupees were grabbed by fraudulently getting the deed done.
बदायूं। फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कराने वाले दंपती के खिलाफ पुलिस ने धाेखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला मधुबन कॉलोनी के वाले आदित्य कुमार गुप्ता ने बताया कि उसने अपनी पत्नी कंचन गुप्ता के नाम कमला तिवारी से एक जमीन का बैनामा कराया था। तिलक तिवारी अपनी पत्नी कमला तिवारी घर पर आए थे। उन्होंने दौरी नरोत्तमपुर में अपनी जमीन बताकर बेचने का प्रस्ताव दिया। कमला तिवारी से 18.82 लाख रुपये में जमीन का सौदा तय हो गया।
विज्ञापन

22 अप्रैल 2025 को कमला तिवारी से ग्राम सोत्तमपुरी कृषि भूमि का बैनामा रजिस्ट्री करवाई। बैनामा कराने के बाद पता लगा कि जिस जमीन का बैनामा कराया है, उसके कागज फर्जी हैं। पुलिस ने दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम से की जमीन पर कब्जा रुकवाने की मांग







बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पंजाबी क्वाटर निवासी नीरज कुमार सिंह ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उनकी माता के नाम से पडौआ कुलचौरा के बीच रसूलपुर बिलहरी के पास जमीन है। इसका मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। कोर्ट का स्टे ऑर्डर भी है। बावजूद इसके उनकी जमीन पर अवैध कब्जा भू-माफिया कर रहे हैं। रात में मिट्टी डालकर प्लॉट को पाटा जा रहा है। उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र देकर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने व कब्जा रोकने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed