फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   17.50 lakhs looted by luring profit in business

Budaun News: व्यापार में लाभ का झांसा देकर 17.50 लाख हड़पे

Tue, 15 Jul 2025 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
17.50 lakhs looted by luring profit in business
बदायूं। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की एक कंपनी के मालिक व उनकी पत्नी के खिलाफ 17.50 लाख रुपये की ठगी व धमकी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों ने व्यापार में लाभ का झांसा देकर पीड़ित के रुपये ठग लिए थे।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के गांव रसूलपुर बिलहरी निवासी पुष्पेंद्र कुमार ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि वह मैसर्स विशाल इंटरप्राइजेज के मालिक है। मध्य प्रदेश में इंदौर शहर स्थित मैसर्स देवा क्राप साइंस लिमिटेड के मालिक करन सिंह हैं। इस कंपनी का गोदाम बदायूं में मंडी समिति के पास है।
विज्ञापन

जिसका संचालन कंपनी के कर्मचारी प्रशांत सिंह व धर्मेंद्र सिंह करते हैं। उनका गोदाम पर आना-जाना था। इसी दौरान दोनों कर्मचारियों ने कंपनी के मालिक करन सिंह से उनकी पहचान कराई। करन सिंह ने उन्हें एक प्रस्ताव दिया। कहा-यदि वह उनकी कंपनी में कार्य करने के लिए कुछ रुपये देते हैं तो उन्हें अच्छा फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह करन सिंह की बातों में आ गए। 12 जुलाई 2019 को उन्होंने करन सिंह को 5.50 लाख रुपये तो 16 अप्रैल को सात लाख रुपये दिए। अनुबंध के तहत उन्होंने 2019 से जनवरी 2024 तक व्यापार किया। आरोप है कि बावजूद इसके बावजूद कंपनी के मालिक ने अनुबंध के तहत उन्हें बिक्री माल की कीमत का तीन प्रतिशत हिस्सा नहीं दिया।
इसके बाद कंपनी के मालिक ने कर्मचारी के माध्यम से व्यापार के लिए 15 अप्रैल 2021 को दो लाख, 29 मई 2023 को दो लाख, 23 जून 2023 को एक लाख रुपये और लिए। कंपनी पर उनका कुल 17.50 लाख रुपये व बिक्री का तीन प्रतिशत हिस्सा था लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं दिया गया।कंपनी मालिक करन सिंह लगातार रुपये देने में टाल-मटोल करते रहे।

उन्होंने इस संबंध में नोटिस दिया, साथ ही कंपनी की सह मालिक व करन सिंह की पत्नी ऊषा तोमर से भी मिले। आरोप है कि इसके बाद करन सिंह व ऊषा तोमर ने उन्हें धमकाया। जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने करन सिंह तोमर व उनकी पत्नी ऊषा तोमर के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed