फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   उसावां में सात घर जले, चार बकरियां मरीं

उसावां में सात घर जले, चार बकरियां मरीं

Sun, 28 Apr 2019 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
उसावां में सात घर जले, चार बकरियां मरीं
उसावां (बदायूं)। कस्बे के वार्ड नंबर पांच में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से सात घरों का सामान जलकर राख हो गया और चार बकरियों की जलकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। इससे मोहल्ले के लोगों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

आग लगने की शुरुआत शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे विद्युत उपकेंद्र के सामने स्थित जोगेंद्र के मकान से हुई। उसके पक्के मकान के ऊपर पड़े छप्पर में अचानक आग लग गई। उस समय तेज हवा चल रही थी। इससे आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। यह देखकर लोग आग बुझाने के लिए भागे लेकिन तब तक आग की लपटें मुनीश, मुनेंद्र, राजकुमार, सतीश, रूपराम, गिरिजावती के मकान तक पहुंच गईं। सभी के घरों पर पड़े छप्परों में आग गई। इसकी सूचना पर एसओ राजीव कुमार भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने लोगों की मदद से आग बुझानी शुरू कर दी। करीब एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने जहां-तहां सुलग रही आग बुझाई। इस घटना में जोगेंद्र के घर में बंधीं चार बकरियों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो माह बाद होने वाली बेटी की शादी को जोड़ रहे दहेज का सामान, बीस हजार की नकदी और करीब पचास हजार रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया। इसके अलावा मुनीश का 20 हजार, मुनेंद्र के घर में आठ हजार की नकदी और 18 हजार का सामान, राजकुमार का 20 हजार, सतीश का 18 हजार, रूपराम का 20 हजार और गिरिजावती के घर में करीब 25 हजार रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। इसकी सूचना पर पहुंचे तहसीलदार रवेंद्र प्रताप सिंह, राजस्व निरीक्षक सुखवीर सिंह ने क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed