{"_id":"5ba67d81867a557f220f9b34","slug":"171537637761-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग का दावा, 60 हजार बुखार पीड़ित स्वस्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग का दावा, 60 हजार बुखार पीड़ित स्वस्थ्य
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में अब तक साठ हजार बुखार पीड़ित स्वस्थ्य हो चुके हैं। रोजाना करीब 500 से 600 मरीज बुखार के निकल रहे हैं। उन्हें भी लगातार दवाइयां वितरित की जा रहीं हैं।
सीएमओ डॉ. आशाराम ने बताया कि जिला स्तरीय और ब्लाक स्तरीय टीमों ने 1480 बुखार पीड़ितों का उपचार किया। 559 रोगियों की स्लाइड बनाई गईं और 1060 रोगियों की आरडीटी (रैपिड डायग्नोस्टिक किट) से जांच की गई। इनमें 116 वाईवैक्स मलेरिया और 172 फैल्सीपेरम मलेरिया के मरीज निकले। इनका आरटी एवं एसीटी उपचार किया गया। शनिवार को प्रभावित गांवों में लगभग 3000 क्लोरीन गोलियां वितरित की गईं। टीमों द्वारा 37286 और जिले के अस्पतालों में स्थित फीवर क्लीनिकों द्वारा 22850 बुखार पीड़ित मरीजों का उपचार हो जा चुका है। मलेरिया विभाग ने टीमों से अंगदपुर, सराय पिपरिया, कमालपुर, जगुआसई, छोटा परसुरा में लार्वी साइडल छिड़काव और पापड़, भैरोंनगला, मुड़सेना में फॉगिंग कराई। सीएमओ और डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. कौशल गुप्ता ने कई गांव का भ्रमण किया। सीएमओ ने भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भइया के साथ स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन भी किया। डॉ. मंजीत सिंह, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार ने भी बुखार प्रभावित गांव का भ्रमण किया। साथ ही बुखार और मच्छरों से बचाव के बारे में जानकारी दी।