फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कांवड़ यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, आज से उमड़ेंगे शिवभक्त

कांवड़ यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, आज से उमड़ेंगे शिवभक्त

Fri, 17 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, आज से उमड़ेंगे शिवभक्त
फोटो- 16 बीडीएनयूजेएचपीएच-03
विज्ञापन


आज से उमड़ेंगे शिवभक्त
सावन के अंतिम सोमवार को होगा शिवालयों में जलाभिषेक
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। सावन माह के अंतिम सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शुक्रवार से ही कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने लगेगा। भोले के जयकारे लगाते हुए शिवालयों की ओर बढ़ रहे कांवड़ियों के कदम हाईवे पर थिरकते नजर आए।
कछला गंगाघाट पर जल भरने के लिए पहुंचे कांवड़ियों ने गुरुवार तड़के से ही धमाल मचाना शुरू कर दिया। देर शाम तक सैकड़ों की संख्या में टोलियां गंगाघाट पर नजर आईं। शिवभक्तों ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद कांवड़ पूजन किया। सुबह डाक कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ के लिए निकले कांवड़ियों के हाईवे पर तेजी से कदम पड़े। डाक कांवड़ के लिए आगे-आगे रास्ता बनाते चल रहे शिवभक्तों ने चौक और चौराहों पर भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके अलावा गुरुवार को पीलीभीत और बरेली जिले की भी कई टोलियां शिवालयों की ओर कूच कर गईं। बता दें कि सावन महीने का अंतिम सोमवार 20 अगस्त को पड़ेगा। अब तक तीन सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक हो चुका है लेकिन अंतिम सोमवार से पहले दो-तीन दिन तक हाईवे पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ेगा।
विज्ञापन

------------
घाट पर अव्यवस्थाएं बढ़ा सकती हैं कांवड़ियों की दिक्कत
उझानी। कछला गंगाघाट पर प्रशासन की ओर से यूं तो अच्छे इंतजाम का दावा किया जा रहा है लेकिन नावों और गोताखोरों की कम संख्या और रोशनी का पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से कांवड़ियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कांवड़ियों की संख्या में उम्मीद के अनुरूप इजाफा हुआ तो उन्हें नियंत्रित रखना आसान काम नहीं होगा। सबसे ज्यादा परेेेशानी कांवड़ियों के लिए आयोजित किए जाने वाले भंडारों की वजह से सामने आ सकती है। सड़क किनारे दोनों तरफ भंडारों के लिए पंडाल लगाए गए तो कांवड़ियों के वाहनों का आवागमन भी प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed