{"_id":"5a3a618f4f1c1bc9678c2f87","slug":"171513775503-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट जागरूकता के लिए निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट जागरूकता के लिए निकाली रैली
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
हेलमेट जागरूकता के लिए निकाली रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पुलिस लाइन मैदान पर बुधवार को हेलमेट जागरूकता दिवस मनाया गया। कैंप में लोगों को नि:शुल्क हेलमेट बांटे गए, वहीं शहर में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।
सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव, थाना प्रभारी सिविल लाइन देवेश सिंह और यातायात पुलिस के स्टाफ की ओर से हेलमेट बांटे गए। सीओ सिटी ने कैंप का शुभारंभ किया। यहां काफी संख्या में लोग उमड़े, जिन्हें अधिकारियों ने नि:शुल्क हेलमेट उपलब्ध कराए। सीओ सिटी ने कहा कि दो पहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए ताकि किसी हादसे के वक्त उनके सिर में चोट से बचाव हो सके। बताया कि सिर की चोट काफी गंभीर होती है। इससे व्यक्ति की जान जा सकती है तो अन्य गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं। इसी तरह कार चलाते वक्त सीट बेल्ट बांधना भी जरूरी है। प्रत्येक बुधवार हेलमेट दिवस के रूप में मनाने के क्रम में हेलमेट वितरण किया गया।
इसके बाद बाइक रैली का आयोजन किया गया। सीओ सिटी ने हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। रैली में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बाइक रैली शहर के मुख्य चौराहों और रास्तों से निकाली गई। रैली को पूरे शहर में घुमाया गया। रैली के माध्यम से लोगों को हेलमेट का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की ओर से हेलमेट सप्ताह के अंतर्गत वाहन चेकिंग की गई। साथ ही लोगों को हेलमेट उपलब्ध कराए गए। उन्हें हेलमेट प्रयोग करने तथा उसके फायदे के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
----
घटिया क्वालिटी के हैं हेलमेट
पुलिस अफसरों से हेलमेट बंटवाकर स्वयंसेवी संस्था ने अपनी ब्रांडिंग तो कर ली पर क्वालिटी को लेकर खासी चर्चा रही। कैंप में हेलमेट लेने वालों ने उसे सही से देखा तो दंग रह गए। कीमत सौ से डेढ़ सौ रुपये आंकी गई।