{"_id":"5a1979464f1c1b96698b52ae","slug":"171511618886-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1688 आवेदन लंबित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1688 आवेदन लंबित मिले
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। एसडीएम के स्तर पर राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के 1688 आवेदन पत्र लंबित पाए जाने पर डीएम दिनेश कुमार सिंह ने अप्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने निर्देश दिए कि एसडीएम इन आवेदन पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निस्तारण करें।
शनिवार को डीएम ने विकास भवन स्थित जिला समाज कल्याण कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। चतुर्थ श्रेणी कर्मी रतनदेवी के अनुपस्थित पाए जाने पर डीएम ने एक दिन के वेतन काटने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के सबसे अधिक एसडीएम दातागंज के स्तर पर 682 आवेदन पत्र लंबित हैं।
उन्होंने कम्प्यूटर के समक्ष बैठकर वृद्धावस्था पेंशन के संबंध में जानकारी ली, तो 1770 ऑनलाइन आवेदन पत्र ब्लाक स्तर पर लंबित मिले, इसमें 216 म्याऊं, 332 सहसवान में लंबित थे। डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक सोमवार को वृद्धावस्था पेंशन तथा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का ऑनलाइन चार्ट प्रिंट कर उनके अवलोकनार्थ उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
--------------
तीन दिन में उपलब्ध कराएं हार्डकॉपी
जिन लोगों ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। उन्होंने अब तक संबंधित कार्यालय में हार्ड कॉपी उपलब्ध नहीं कराई है, वह तीन दिन के अंदर हार्डकॉपी अवश्य उपलब्ध करा दें। इससे जांच आदि का कार्य पूर्ण कराकर पात्रता की स्थिति में उनकी पेंशन स्वीकृत की जा सके।
-------------
एलईडी बल्व का करें प्रयोग
सभी कार्यालयों में ट्यूबलाइट, सीएफएल और बल्वों के स्थान पर एलईडी बल्व का प्रयोग किया जाए। निरीक्षण के दौरान अगर एलईडी बल्व नहीं पाए गए तो विभागीय अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसलिए दिए गए समय में यह अवश्य लगवा लें।