{"_id":"59f868b34f1c1b69678b849b","slug":"171509451955-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आदेश की खानापूर्ति कर लौट गए अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के आदेश की खानापूर्ति कर लौट गए अफसर
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
जाम में फंसे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जाम और अतिक्रमण शहर की सबसे बड़ी समस्या है। मंगलवार को डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने रोडवेज चौराहे पर जाम खुलवाने की खानापूर्ति की और चले गए। रोडवेज से होकर गुजरने वाले दिनभर जाम से जूझते रहे।
रोडवेज के सामने चौराहे पर इधर-उधर रोडवेज बसें खड़ी रहती हैं। इन्हीं रोडवेज बसों के बीच में उत्तर प्रदेश लिखी प्राइवेट बसें खड़ी की जाती हैं। रोड किनारे फलों के ठेले खड़े रहते हैं। इससे चौराहे पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। मंगलवार को इसकी शिकायत डीएम दिनेश कुमार सिंह के पास पहुंची। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट सिटी मजिस्ट्रेट राजकुमार द्विवेदी को अपने पास बुलाया और सीओ सिटी के साथ जाकर जाम की समस्या दूर करने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश पर दोपहर करीब एक बजे सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर देवेश सिंह रोडवेज चौराहे गए। उनके निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने रोड पर खड़े टैक्सी चालकों को दौड़ा दिया। रोडवेज चौराहे पर कुछ देर गाड़ियों को इधर-उधर कराया। वहां कुछ देर रुकने के बाद दोनों अफसर चले गए। उनके जाने के कुछ देर बाद रोडवेज चौराहे पर फिर जाम की स्थिति बन गई।