{"_id":"59df7c2b4f1c1b70548b704a","slug":"171507818539-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-टेंपो की भिड़ंत में महिला समेत दो को मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-टेंपो की भिड़ंत में महिला समेत दो को मौत
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
घायलों को बरेली ले जाते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। दातागंज-बदायूं रोड पर गुरुवार की शाम को कार और टेंपो में आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक महिला और एक माह की लड़की की मौत हो गई। करीब 12 लोग घायल हो गए, जिनमें पांच को नाजुक हालत होने पर बरेली रेफर किया गया है। बाकी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सीओ सिटी के साथ ही थाना सिविल लाइंस और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
शाम करीब पांच बजे दातागंज रोड पर स्थित गांव आमगांव के पास हुई इस भिड़ंत में थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी कार सवार मुनेंद्र पाल सिंह की पत्नी गिरिजा देवी (42) और टेंपो में सवार कादरचौक क्षेत्र के गांव खेड़ीनगला निवासी धर्मेंद्र की एक माह की बेटी रिंकी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार मुनेंद्र पाल सिंह के अलावा उनकी रिश्तेदार बदायूं के मुहल्ला आदर्शनगर निवासी दिनेश प्रताप सिंह की बेटी सोनी सिंह, सपरेरा निवासी रामबेटी, लटूरी, नगला बसेला निवासी चंद्रपाल, ओमप्रकाश, तलिया नगला निवासी जान मोहम्मद, पिनऊ निवासी हीवेंद्र, सराय पिपरिया निवासी मुहम्मद स्वाले, मलौदा समेत 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव के अलावा थाना सिविल लाइंस और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। बाद में नाजुक हालत होने पर ओमप्रकाश, सोनी सिंह, मलौदा, चंद्रभान, लटूरी को बरेली रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर आसपास गांवों के कई लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए, जिन्होंने कार और टेंपो के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने दोनों लोगों के शव कब्जे में ले लिए हैं। मृतक के परिवारीजनों में कोहराम मचा है।
---
अंत्येष्टि करके शाहजहांपुर से लौट रहे थे मुनेंद्र पाल
बदायूं। कहते हैं कि कभी-कभी दुख भी पीछा नहीं छोड़ता है। कुछ ऐसा ही हुआ था बिल्सी क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी मुनेंद्र पाल सिंह के साथ।
दातागंज रोड पर हुई दुर्घटना में मरने वाली गिरिजा देवी के पति मुनेंद्र पाल सिंह परिवार के साथ साले के दामाद की मौत हो जाने पर अंत्येष्टि करके कार से शाहजहांपुर से लौट रहे थे।