फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   थानों में सुनवाई नहीं, एसएसपी ऑफिस में उमड़ रहे फरियादी

थानों में सुनवाई नहीं, एसएसपी ऑफिस में उमड़ रहे फरियादी

Tue, 27 Jun 2017 08:35 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
थानों में सुनवाई नहीं, एसएसपी ऑफिस में उमड़ रहे फरियादी

विज्ञापन
बदायूं। थानों से मायूस होकर लौट रहे फरियादी न्याय के लिए एसएसपी ऑफिस का रुख कर रहे हैं। जाहिर है कि अगर थाना स्तर पर छोटे मोटे आपराधिक मामलों का निपटारा हो जाए तो लोगों को मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी होगी। अधिकारियों का वक्त भी बचेगा। मंगलवार को दो दिन के बाद एसएसपी ऑफिस खुला तो यहां फरियादियों की लाइन लग गई। ज्यादातर लोगों की शिकायत थी कि थाने पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही।
कानून व्यवस्था की बेहतरी के लिए एसएसपी चंद्र प्रकाश ने सभी थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि ज्यादा से ज्यादा मामलों का वह थाना स्तर पर ही निपटारा करें। थाने से फरियादी संतुष्ट होकर जाना चाहिए। छोटे-मोटे मामलों को भी गंभीरता से लें, ताकि बाद में कोई बड़ी वारदात न हो। एसएसपी के निर्देशों के बाद भी थाना स्तर पर फरियादी पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हो रहे। इतना ही नहीं, कई मामलों में तो पुलिस फरियादियों को थाने से या तो टरका देती है, या फिर उनको हड़काकर भगा दिया जाता है। ऐसे में न्याय के लिए लोगों को एसएसपी ऑफिस के चक्कर लगाने होते हैं।
विज्ञापन

रविवार और सोमवार को अवकाश के बाद मंगलवार को एसएसपी ऑफिस खुला तो यहां फरियादियों की कतारें लगी हुई नजर आईं। ज्यादातर लोगों का यही कहना था कि थाना स्तर पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही। इसी के चलते वह यहां आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed