फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   1700 litres of oil seized, 54 kg of contaminated cheese destroyed

Budaun News: 1700 लीटर तेल सीज, 54 किलो दूषित पनीर कराई नष्ट

Mon, 13 Oct 2025 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
1700 litres of oil seized, 54 kg of contaminated cheese destroyed
खराब पनीर काे नष्ट कराती खाद्य सुरक्षा एवं औष​​​धि प्रशासन की टीम। स्राेत- विभागीय कर्मचारी
बदायूं। दिवाली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आमजन को शुद्ध व गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग ने शनिवार और रविवार को जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। टीम ने 1700 लीटर तेल सीज कराने के साथ ही 54 किलो दूषित पनीर नष्ट कराई है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त सीएल यादव व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने भिंदुलिया प्लासी स्थित जगवेंद्र सिंह के प्रतिष्ठान से रविवार को पनीर का नमूना लिया गया। निरीक्षण में बिक्री के लिए रखा 54 किलोग्राम पनीर दूषित पाया गया। उसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा टीम ने जगत क्षेत्र स्थित राठौर एग्रो ऑयल में छापा मारा। वहां पर राइस ब्रान ऑयल का एक नमूना लेने के बाद शेष 1500 लीटर तेल (मूल्य 1.90 लाख) को सीज किया गया।
विज्ञापन

इसी क्रम में उसांवा स्थित अनिल के प्रतिष्ठान से कंटीनेंटल सॉस, पिपरौल कछला स्थित देवेंद्र के प्रतिष्ठान से सरसों के तेल व आटा के नमूने भी लिए गए। वहां 200 लीटर सरसों का तेल (मूल्य 35,000) को सीज किया गया। इसके साथ ही कुल पांच नमूने जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी खाद्य कारोबारियों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, शुद्ध व गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ बेचने और बिना लाइसेंस कारोबार न करने की सख्त चेतावनी दी। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों को मिलावटी पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

खराब पनीर काे नष्ट कराती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम। स्राेत- विभागीय कर्मचारी

खराब पनीर काे नष्ट कराती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम। स्राेत- विभागीय कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed