फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   168 council schools with less than 50 children will be merged

Budaun News: 50 से कम बच्चों वाले 168 परिषदीय विद्यालयों का होगा विलय

Sat, 21 Jun 2025 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
168 council schools with less than 50 children will be merged
बदायूं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित जनपद में 168 विद्यालय ऐसे हैं, जहां बच्चों का नामांकन 50 से कम है। इनमें प्राथमिक के 152 व उच्च प्राथमिक के 16 विद्यालय हैं। अब इन विद्यालयों के बच्चों को निकट के दूसरे विद्यालय में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा का पत्र मिलने के बाद बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से 50 से कम छात्र वाले विद्यालयों की जानकारी मांगी थी। बीआईओ की तरफ से विभाग को ब्लॉकवार स्कूलों का डाटा भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि 168 ऐ विद्यालय हैं, जहां 30 या 40 बच्चे हैं। साथ ही शिक्षक-छात्र का मानक भी ठीक नहीं है। कहीं कम छात्र संख्या पर अधिक शिक्षकों की तैनाती है, तो कहीं अधिक छात्र संख्या होने के बाद भी शिक्षकों की कमी है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने कम छात्र वाले स्कूलों को पास के स्कूलों के साथ विलय करने की कवायद शुरू की है। बीएसए वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 50 से कम बच्चों वाले विद्यालयों की सूची तैयार करा ली गई है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। बताया कि विद्यालयों का विलय करते समय बच्चों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। इनमें ऐसे विद्यालयों का विलय दूसरे में नहीं किया जाएगा, जिनकी दूरी अधिक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

--


ब्लॉकवार 50 से कम बच्चों वाले विद्यालय
ऊझानी - 19 जगत - 07
ककराला -02 म्याऊं - 13

कादरचौक -08 सहसवान - 11
सलारपुर - 14 समरेर - 07
आसफपुर - 07 अंबियापुर - 10
बिसौली - 13 बिल्सी -01
बदायूं शहर - 02 दातागंज - 05
दहगवां - 10 इस्लामनगर - 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed