{"_id":"5cd72191bdec2207843bf589","slug":"161557602705-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर्स डे पर स्कूलों में बच्चों ने पेश किए कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदर्स डे पर स्कूलों में बच्चों ने पेश किए कार्यक्रम
विज्ञापन
बदायूं। शहर समेत जिले के कई स्कूलों में मदर्स डे पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिक्षकों ने बच्चों की हौसलाअफजाई की और उन्हें पुरस्कार भी दिए।
पंजाबी चौक स्थित श्री गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल में मदर्स डे मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने कविता, डांस समेत अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षकाओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर डॉ. त्रिलोचन सिंह, राजेंद्र अनेजा, सरदार गुरदीप सिंह, नीलम अग्रवाल, सुरेश जुनेजा, संजय मलिक आदि मौजूद रहे। वजीरगंज थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोठा में मातृ दिवस के अवसर पर माताओं का अभिनंदन व सम्मान किया गया। मातृप्रेम को समर्पित कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति छात्र-छात्राओं द्वारा की गई। इस मौके पर प्रभारी सुधा सिंह, एसएमसी अध्यक्ष सिराज अहमद, उपाध्यक्ष गीता देवी, अरविंद कुमार, सुजीत सक्सेना, आकाश आदि मौजूद रहे। टिथोनस स्कूल में मदर्स डे के अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाचार्य श्यामेश शर्मा ने उनकी हौसलाअफजाई की।
उझानी। किड्स प्लेनेट स्कूल में शनिवार को मदर्स डे पर संचालिका वंदना बब्बर ने नौनिहालों को मां की ममता का महत्व समझाया। बच्चों में आकृति, राधिका, शक्ति, सार्थक, वंश और राघव तुलस्यान ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत अपनी पेशकश से समां बांध दिया। शिक्षिकाओं में दामिनी, सोनम, शिवानी और औरनेहा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
बिसौली। आरके इंटरनेशनल स्कूल में माताओं ने कैटवॉक किया। कुछ महिलाओं ने बेहतरीन प्रस्तुति कर जमकर तालियां बटोरीं। बच्चों ने नृत्य किया और मां के बारे में सुंदर पंक्तियां सुनाकर सभी को सम्मोहित कर दिया। विशु जौहरी और फाल्गुनी ने मां के बारे में सुंदर विचार व्यक्त किए तो साध्वी ने ढोलक बजाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस मौके पर देवरतन वार्ष्णेय, सीमा त्यागी, पल्लवी, इति, दिव्यांशी, रीना, निधि शर्मा, निधि गुप्ता, सोनम, शिखा, संजीव मिश्रा, शिवम आदि मौजूद रहे।
बिल्सी। अरिहंत वृक्षारोपण समिति के जिलाध्यक्ष प्रशांत खंडेलवाल के नेतृत्व में पौधरोपण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जीवन में मां की भूमिका सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। संस्कार देने में मां की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी मां से प्यार करते है वे एक पेड़ उनके लिए जरूर लगाएं। इस मौके पर अनिल जैन, वीरेंद्रपाल सक्सेना, अनुज शर्मा, प्रतीक शर्मा, अंशुल जैन, दीपिका जैन, ज्योति जैन, नीलम जैन आदि मौजूद रहे।