{"_id":"5aad0ef24f1c1ba8768b5f86","slug":"161521290994-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1076 पर कॉल करो सीधे लखनऊ पहुंचेगी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1076 पर कॉल करो सीधे लखनऊ पहुंचेगी शिकायत
Updated Sat, 17 Mar 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-2
1076 पर कॉल करो, सीधे लखनऊ पहुंचेगी शिकायत
हर समस्या का होगा समाधान, लखनऊ से आए टीम लीडर ने दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। कलक्ट्रेट सभा कक्ष में शनिवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। लखनऊ से आए टीम लीडर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि इस टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने से यह सीधे लखनऊ पहुंचेगी।
लखनऊ से आए टीम लीडर अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशासन, पुलिस सहित सभी विभागों, निकायों, बोर्ड, निगमों और आयोगों से जुड़ी समस्याओं के लिए सीएम हेल्पलाइन तैयार की गई है। इसमें टोल फ्री नंबर 1076 पर कॉल कर जनता अपनी समस्या या शिकायत दर्ज करा सकेगी। शिकायत दर्ज होने के बाद सीधे संबंधित विभाग को ऑनलाइन इसे भेज दिया जाएगा। संबंधित अधिकारी या कर्मचारी को मोबाइल संदेश के जरिए उसके समाधान के लिए निर्देशित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के संतुष्ट हो जाने पर अधिकारी या कर्मचारी को दोबारा कॉल सेंटर पर जानकारी देनी होगी। इसके बाद शिकायतकर्ता को फोन कर सत्यापन किया जाएगा कि समाधान हुआ या नहीं। यदि शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं होगा तो विभाग के उच्च अधिकारी को बताया जाएगा। यदि किसी वजह से समाधान नहीं हो सकता है तो उसका कारण स्पष्ट करेंगे। साथ ही शिकायतकर्ता को जानकारी दी जाएगी। कोर्ट में विचाराधीन प्रकरण और तबादले की शिकायत यहां दर्ज नहीं होगी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन तीन शिफ्ट में संचालित होने वाला यह कॉल सेंटर लखनऊ के गोमतीनगर में बना है। शिकायतें सुनने के लिए एक शिफ्ट में 500 कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इस काम के लिए 1300 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है। इस अवसर पर एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव, डीडीओ सेवाराम चौधरी मौजूद रहेे।