{"_id":"5a196fe44f1c1b4c528b5976","slug":"161511616484-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावनी बनी साहू धर्मशाला, आज होगा पुनर्मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छावनी बनी साहू धर्मशाला, आज होगा पुनर्मतदान
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
बूथ पर पहुंची पोलिंग पार्टी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के साहू धर्मशाला बूथ पर रविवार को पुनर्मतदान होना है। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक बंदोबस्त किए हैं। बूथ पर पीएसी की भी तैनाती की गई है। गड़बड़ी या हंगामा करने वालों की इस बार खैर नहीं होगी।
साहू धर्मशाला के पोलिंग बूथ संख्या 72 पर बुधवार को कुल 924 में से करीब 610 वोट पड़ चुके थे। शाम साढ़े चार बजे शिकायत पर पहुंची भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल के पीछे आई भीड़ ने पोलिंग पार्टी को पीटकर बिना पड़े मतपत्र लूट लिए। कुछ मतपत्र आरोपी फाड़कर फेंक गए तो कुछ साथ में ले गए। इसके बाद पीठासीन अधिकारी की ओर से अज्ञात भीड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। राज्य निर्वाचन आयोग ने 26 नवंबर को इस बूथ पर पुनर्मतदान का आदेश दिया था।
रविवार को यहां चुनाव के लिहाज से उप जिला निर्वाचन कार्यालय से पोलिंग पार्टी भेज दी गई। पीठासीन अधिकारी के नेतृत्व में पोलिंग पार्टी ने बूथ में चार बजे से पहले आमद दर्ज करा ली। एक पोलिंग पार्टी आरक्षित के तौर पर रखी गई है। प्रशासन से लेकर पुलिस विभाग तक ने खास तैयारी की है, ताकि पुनर्मतदान में किसी तरह की अव्यवस्था न फैले। सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ, एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, दो जोनल मजिस्ट्रेट यहां मतदान के अंतिम समय तक मौजूद रहेंगे। इनके अलावा ककराला चौकी प्रभारी एसआई अश्विनी कुमार को बूथ की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। अश्विनी के साथ चार कांस्टेबल, दो महिला कांस्टेबल रहेंगी। एक कंपनी पीएसी भी लगाई गई है और गड़बड़ी करने वालों पर सीधे कार्रवाई का निर्देश है। सुरक्षाकर्मियों ने भी मौके पर तैनाती ले ली है।