{"_id":"5a0ad4414f1c1bca678bb5b9","slug":"161510659137-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला ककोड़ा में ड्यूटी से गायब रहे डॉक्टरों व कर्मचारियों का का वेतन कटेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला ककोड़ा में ड्यूटी से गायब रहे डॉक्टरों व कर्मचारियों का का वेतन कटेगा
Updated Tue, 14 Nov 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी से गायब रहे डॉक्टरों और कर्मचारियों का वेतन कटेगा
ककोड़ा मेला: डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने जारी किया निर्देश
अमर उजाला ब्यरो
बदायूं।
मेला ककोड़ा में ड्यूटी से गायब रहे सरकारी डॉक्टरों और कर्मचारियों का वेतन कटेगा। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने इसका आदेश जारी कर दिया है। सीएमओ कार्यालय में संबंधित डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की सूची बना ली गई है।
कादरचौक इलाके में गंगा तट पर लगे मेला ककोड़ा में श्रद्धालुओं की देखभाल को अस्थायी अस्पताल बनाया गया था। इसमें विभिन्न सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई थी। मगर कई डॉक्टर और कर्मचारी मेला ककोड़ा में लगी ड्यूटी से गायब रहे। इसका पता तब लगा जब सीएमओ ने मेला ककोड़ा जाकर अस्थायी अस्पताल का निरीक्षण किया था। इनमें कुछ ऐसे हैं जो तीन दिन ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। जबकि कई डॉक्टर और कर्मचारी पूरे मेले भर ड्यूटी से गायब रहे। इसका पता लगने पर डीएम दिनेश कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और लापरवाह डॉक्टरों और कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश सीएमओ को दिया। इस पर सीएमओ डॉक्टर नेमी चंद्रा ने ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों की सूची बनवा ली। सीएमओ ने सभी को नोटिस जारी करने के साथ उनका जवाब तलब किया है।
-------------------------
ये डॉक्टर और कर्मचारी रहे गायब
जिला अस्पताल के डॉ. पंकज सिंह, डॉ. सुहेल खान, उझानी सीएचसी में तैनात डॉ. मनोज राठौर और हिना शब्दर, समरेर सीएचसी के डॉ. मिर्जा इमरान, सतेती न्यू पीएचसी के प्रदीप गंगवार, बुटला दौलत न्यू पीएचसी के डॉ. एनके भारती, डॉ. जसपाल, गिधौल के डॉ. सुरेश चंद्र गुप्ता, म्याऊं के डॉ. राहुल सिद्धार्थ, बिल्सी सीएचसी के डॉ. जयश्री शर्मा हैं। स्टाफ नर्सों में दीप शिखा सिंह, मंजू पी सिंह, विनीता, दीपका के राम शामिल हैं। फार्मासिस्ट सतेंद्र सिंह, भुवनेश्वर कुमार सक्सेना, आरएन सिंह हैं। एनपीडब्ल्यू प्रशांत रंजन वर्मा, युवराज, शैलेंद्र, वार्ड ब्वाय मनोज कुमार, डूंगल सिंह, अश्वनि कुमार और चौकीदार महेंद्र पाल शामिल हैं।
विज्ञापन
------
ड्यूटी में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेला ककोड़ा में ड्यूटी से गायब रहे डॉक्टरों और कर्मचारियों का वेतन कटेगा। इसके लिए निर्देश जारी कर दिया गया है।
- डॉ. नेमी चंद्रा, सीएमओ