{"_id":"59f743484f1c1b65548b9fb0","slug":"161509376840-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवउत्थानी एकादशी आज, साहलगी बाजार भी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवउत्थानी एकादशी आज, साहलगी बाजार भी तैयार
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
देवोत्थानी एकादशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। देवोत्थानी एकादशी को लेकर घर-घर तैयारियां की गईं। महिलाओं ने घरों में पूजा-अर्चना के लिए खास इंतजाम किए हैं। क्योंकि लंबे इंतजार के बाद नारायण भगवान के जागने का समय आ गया है। ऐसे में देवोत्थानी एकादशी के बाद थमे हुए बैंड बाजे और शहनाई गूंजने लगेंगी। इसको लेकर व्यापारी भी काफी उत्साहित दिखे। एकादशी से करीब चार माह पूर्व देव एकादशी आती है। उसके बाद से ही हिंदू परिवारों में विवाह और अन्य मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान देवता नींद में होते हैं। इस अंतराल में एक दो मौके को छोड़कर कोई विवाह नहीं होता। देवोत्थानी एकादशी पर पूजा अर्चना के बाद देवताओं को जगाया जाता है। इसी के साथ ही शादी का सहालग शुरू हो जाता है। इसी को लेकर सोमवार को बाजार में काफी रौनक देखने को मिली। दिनभर लोग बाजार में शादी की खरीदारी करते नजर आए।
---
35 हजार से बुक हुए शादी हॉल
साहलग के चलते शादी हॉल बुक हो चुकें हैं। इसमें मैरिज लॉन की सबसे कम कीमत 35 हजार रुपये है। इसमें मैदान से लेकर, टेंट, स्टेज, सजावट, क्रॉकरी आदि शामिल रहेगी। वहीं ग्राहक को हलवाई का खर्च अलग से कराना होगा। लॉन मालिकों ने बताया कि नवंबर में लगभग सभी तारीखों पर प्री बुकिंग हो चुकी है। अभी तो जनवरी, फरवरी की बुकिंग चल रही है।
--
ब्यूटी पार्लर की प्रीबुकिंग
शादी का सीजन शुरू हो गया है। दो महीने पहले ही दुल्हनों के मेकअप के लिए पार्लर की प्रीबुकिंग कर ली थी। दुल्हनों को तैयार करने के लिए पूरी पार्लर संचालकों ने भी पूरी तैयार की ली है।
विज्ञापन
--
बाजार में जमकर हुई सिंघाड़े, शकरकंदी की खरीदारी
एकादशी पर्व को लेकर बाजार में जमकर सिंघाड़े की खरीदारी हुई, कुछ दिन पहले जो सिंघाड़े 10 से 12 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। वह अचानक 20 से 22 रुपये पर बिकने लगा। जबकि शकरकंदी की कीमत 30 से 35 रुपये चल रही है।