फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   नवाब अब्दुल्ला ने लगवाया था मेला ककोड़

नवाब अब्दुल्ला ने लगवाया था मेला ककोड़

Sat, 28 Oct 2017 11:36 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
नवाब अब्दुल्ला ने लगवाया था मेला ककोड़
मेला ककाेड़ - फोटो : अमर उजाला
कादरचौक। जो लाता है गंगा की परवी की बेला। ककोड़ा का मेला, ककोड़ा का मेला। शमशेर बहादुर आंचल ने अपनी पुस्तक ककोड़ा दर्शन में मेले का जीवंत वर्णन किया है।
विज्ञापन

मुगल शासनकाल में लगभग 350 वर्ष पूर्व उझानी के पास अब्दुल्लागंज गांव को नवाब अब्दुल्ला ने बसाया था। उन्हें कुष्ठ रोग हो गया था। अब्दुल्लागंज के पूर्व प्रधान रवींद्र सक्सेना ने बताया कि नवाब को किसी संत ने बताया कि तुम ककोड़ा जंगल में जाओ। वहां पर एक कुएं के पास देवी का स्थल है। तुम वहां रह कर देवी की सेवा करो और वहां से निकल रही गंगा में रोज स्नान करो। नवाब ने वैसा ही किया और वह ठीक हो गए। उसके बाद में उन्होंने वहां पर मेला लगवाया था जो आज तक चल रहा है।
विज्ञापन

मंदिर महंत धर्मगिरि और प्रधान अनिल द्विवेदी ने कहा कि मंदिर के नीचे एक कुआं है, उसी में देवी का स्थान था। वहां पर निर्माण करा दिया गया है। इस समय मंदिर में सिर कटी देवी की प्रतिमा स्थापित है। हालांकि उनका सिर प्रतिमा के पास ही रखा है। मान्यता है कि देवी का रूहेलों से युद्ध हुआ था, इसमें उनका सिर कटकर गिर गया। तब देवी ने बिना सिर के ही उनका अंत किया था। मेले की परंपरा को मुगल शासन के बाद अंग्रेजों ने भी निभाया। मेले का नक्शा भी अंग्रेजों के जमाने का ही चला आ रहा है। आजाद भारत में सबसे पहले कलक्ट्रेट के माध्यम से मेला लगाया जाता था। इसकी जिम्मेदारी जिला पंचायत को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजों ने मेले के सामान की सुरक्षा के लिए थाने के सामने ही तीन गोदाम बनवाए थे, इसमें मेले का सामान रखा जाता था, लेकिन रखरखाव के अभाव में अब गोदाम भी खंडहर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed