{"_id":"66ec77c65fd4e7a5af0c8c44","slug":"16-lakh-rupees-stolen-by-fraud-badaun-news-c-123-1-sbly1018-126150-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: धोखाधड़ी कर 16 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: धोखाधड़ी कर 16 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र के गांव गौतरा पट्टी के रहने वाले प्रमोद कुमार ने पति-पत्नी व उनके बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी कर 16 लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट अलापुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
प्रमोद ने पुलिस को बताया कि वह एक संपन्न किसान हैं। खेती का अनाज व मैंथा तेल म्याऊं में मैसर्स सनी ट्रेडर्स के मालिक राहुल गुप्ता के यहां ही बेचता आ रहा था। दूसरी फर्म ओम साईं ट्रेडर्स कंपनी की मालिक उनकी माता सीता देवी हैं। 27 अक्तूबर को राहुल गुप्ता ने व्यापार में सहयोग के नाम पर चार लाख रुपये उधार लिए।
पुराने पारिवारिक संबंध होने की वजह से रुपये उसके खाते में दिए गए। तीन मार्च को करीब पांच लाख रुपये का तेल बेचा, जिसका राहुल गुप्ता ने पांच लाख का चेक दे दिया और कहा- पिछले चार लाख भी जल्द दे दूंगा। दो माह के बाद चेक बैंक में लगाया तो खाता बंद निकला। कहने पर उसने नौ लाख का चेक दे दिया। वह भी खाता बंद निकला।
विज्ञापन
ओम साईं ट्रेडिंग कंपनी की मालिक सीता देवी के पति धर्मवीर ने व्यापार में मदद के लिए उससे चार लाख रुपये लिए थे। साथ ही तीन लाख रुपये की सरसों खरीदी थी। उन्हाेंने भी सात लाख का चेक दे दिया। इस तरह से पिता-पुत्र व मां ने 16 लाख रुपये की ठगी कर ली। रुपये मांगने पर झगड़ा करने व जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।