{"_id":"6838b1c4112d1c30d20c417a","slug":"16-crores-spent-to-save-from-floods-50-work-remaining-badaun-news-c-123-1-akb1003-140278-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बाढ़ से बचाने को खपाए 16 करोड़... 50 फीसदी काम बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बाढ़ से बचाने को खपाए 16 करोड़... 50 फीसदी काम बाकी
विज्ञापन
सहसवान के खागी नगला में गंगा पर कराए गए बाढ़ सुरक्षा के कार्य। संवाद
बदायूं। बाढ़ से जिले के लोगों को बचाने के लिए 16 करोड़ से आठ स्थलों पर दो महीने से काम चल रहा है। 15 जून तक सभी कार्य पूरे होने हैं, लेकिन विभाग 50 फीसदी काम पूरा नहीं हुआ है। विभाग का दावा है कि बाढ़ आने से पहले सभी काम पूरा करा लिया जाएगा।
जिले से होकर गंगा व रामगंगा नदी निकलती है। बारिश के दौरान यह दोनों नदियां जिले में तबाही मचाती हैं। लोगों को बाढ़ के कहर से बचाने के लिए बाढ़ खंड विभाग की ओर से आठ परियोजनाओं पर 16 करोड़ रुपये से सुरक्षात्मक कार्य दो महीने पहले शुरू कराए गए। इसमें चार परियोजना दातागंज, दो सहसवान और दो सदर तहसील क्षेत्र में हैं। इन परियोजनाओं में गंगा के कटाव से बचाव के इंतजाम, क्षतिग्रस्त स्टडों व एप्रन के पुनरुद्धार कराए जाने हैं।
बालू भरकर बोरियां लगाई
कछला क्षेत्र के गांव चंदनपुर- हुसैनपुर, ढकनगला के तटबंध पर क्षतिग्रस्त स्टड की टी हेडेड स्पर में पुनर्स्थापित कार्य, महावा जंक्शन, नगला कोतल, पालपुर, बक्सर खालसा व बटरुईया की सुरक्षा के लिए कटाव निरोधक काम करीब चार करोड़ रुपये से होने है। यहां पर कट्टों में बालू व मिट्टी भरकर तटबंध के किनारे लगा दिए गए हैं। अधिकतर काम अधूरा है।
विज्ञापन
40 फीसदी हुआ काम
भुंडी के पास उसहैत तटबंध पर स्पर निर्माण व रिवेटमेंट का काम, सतगुरू मंदिर व महावा तटबंध के पास बाढ़ सुरक्षात्मक काम, उसहैत तटबंध के पास पुनरुद्धार कार्य करीब छह करोड़ से होने है। यहां अब तक करीब 40 फीसदी काम हो सका है। बाढ़ से बचाव को जिस तरह से कार्य होने थे वह नहीं हो सके हैं।
-- -- --
नदी में लगाए सीमेंट के पिल
दातागंज क्षेत्र के गांव बिहारीपुर, मकरंदापुर, गौटिया, उरैना पुख्ता के पास कटाव निरोधक काम चार करोड़ रुपये से होना है। यहां सीमेंट के पिलर लगाकर सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे हैं। यह काम करीब 30 फीसदी ही हो सका है।
-- -- -- -
भमरौलिया में नहीं शुरू हुआ काम
सहसवान क्षेत्र के भमरौलिया व खागी नगला के पास सुरक्षात्मक काम, जटा, ठकुरी नगला के पास क्षतिग्रस्त स्टडो व एप्रन के पुनरुद्धार कार्य दो करोड़ रुपये से कराए जाने हैं। यहां कट्टों में बालू भरकर रखे गए हैं। ऐसे में बाढ़ के कहर से लोगों को बचाया मुश्किल होगा। भमरौलिया के लोगों ने बताया है कि यहां कोई काम अभी तक नहीं कराया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन--
- जिले में आठ परियोजनाओं पर काम चल रहा है। बाढ़ आने से पहले सभी काम पूरे करा लिए जाएंगे। गंगा किनारे रहने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। - उमेश चंद्र, अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड

वर्जन