फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   प्रसूताओं को नहीं मिला भोजन, वार्ड ब्वाय बांट रहे थे दवाएं

प्रसूताओं को नहीं मिला भोजन, वार्ड ब्वाय बांट रहे थे दवाएं

Tue, 02 Jul 2019 06:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
प्रसूताओं को नहीं मिला भोजन, वार्ड ब्वाय बांट रहे थे दवाएं
म्याऊं (बदायूं)। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने अचानक सोमवार को म्याऊं स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ सफाई से लेकर कई अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। वार्ड ब्वाय मरीजों को दवा बांटते मिले। वहीं प्रसूताओं ने भोजन न दिए जाने की शिकायत की।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब दो बजे सीएमओ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। जिसमें दो युवक दवाएं बांट रहे थे। जानकारी पर पता चला कि दोनों युवक वार्ड ब्वाय हैं। इस पर उन्होंने तुरंत फार्मेसिस्ट को बुलाया और उसकी फटकार लगाई। कहा कि इसकी जिम्मेदारी फार्मेसिस्ट की होती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कार्रवाई करने को कहा। फिर उन्होंने ओपीडी और वार्डों का निरीक्षण किया। जहां गंदगी फैली मिली। संवेदनशील स्थान ऑपरेशन थियेटर में ही गंदगी मिलने पर उन्होंने स्टाफ नर्स निलोफर को कड़ी चेतावनी दी। बाद में उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाले भोजन के बारे में पता किया लेकिन सभी प्रसूताओं ने भोजन मिलने से इंकार किया। इस पर उन्होंने स्टाफ नर्स मोनिका को फटकार लगाई। साथ ही उसके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में मिली अव्यवस्था पर प्रभारी चिकित्साधिकारी को जिम्मेदार ठहराते हुए जल्द सुधार लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed