फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   विषय की गंभीरता समझकर करें उसकी तैयारी: निशा

विषय की गंभीरता समझकर करें उसकी तैयारी: निशा

Thu, 28 Feb 2019 05:02 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 28 Feb 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
विषय की गंभीरता समझकर करें उसकी तैयारी: निशा
बदायूं। सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज में दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इसके माध्यम से लोगों को शिक्षा, समाज, स्वास्थ्य समेत अन्य विषयों के बारे में समझाया गया। इसका उद्घाटन प्रभारी डीएम निशा अनंत ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे पढ़ाई में केवल रटने पर ध्यान न दें, बल्कि विषय की गंभीरता को समझकर उसकी तैयारी करें। विज्ञान विषय में सभी को प्रयोगों के आधार पर समझने की जरूरत है।
विज्ञापन

गुरुवार को प्रदर्शन का उद्घाटन करते हुए प्रभारी डीएम ने कहा कि विद्यार्थी किसी भी विषय को महत्तवहीन न समझें, क्योंकि सभी विषय आपकी प्रगति में सहायक होंगे। इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल्स और पोस्टर्स का अवलोकन किया, साथ ही और ज्यादा बेहतर करने को सुझाव भी दिए। इससे पूर्व डीआईओएस राम मूरत, बीएसए रामपाल सिंह राजपूत ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर मॉडल्स का मूल्यांकन किया। दिल्ली आईआईटी के जूनियर साइंटिस्ट रवि कुमार ने रमन प्रभाव को विस्तार से समझाया। जिला विज्ञान क्लब समन्वयक विवेक जौहरी ने विचार व्यक्त किए, वहीं छात्रों ने विज्ञान मॉडल, पोस्टर प्रस्तुति के साथ-साथ वैज्ञानिक व्याख्यान भी प्रस्तुत किए। इनके परिणाम निर्णायक मंडल द्वारा शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे। इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष बीना कोचर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed