{"_id":"5c4a13b6bdec22736c04bd6f","slug":"151548358582-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल कर्मचारियों ने सीएमएस को छह सूत्री मांगपत्र सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल कर्मचारियों ने सीएमएस को छह सूत्री मांगपत्र सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिला अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह एकत्र होकर सीएमएस को छह सूत्री मांगपत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि अगर मांग पूरी नहीं की गईं तो सभी कर्मचारी धरना प्रदर्शन करेंगे और इसके जिम्मेदार सीएमएस होंगे।
अस्पताल के कर्मचारी काफी समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते आ रहे हैं, परंतु उनकी एक भी मांग पूरी नहीं की गई है। चार दिन पहले कर्मचारियों ने एक मीटिंग कर अल्टीमेटम दिया था। उसी मीटिंग के मुताबिक गुरुवार सुबह सभी कर्मचारी एकत्र होकर सीएमएस डॉ. भारत भूषण पुष्कर के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि सातवें वेतन आयोग के एरियर का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। जीएफ और सर्विस बुक को पूरा नहीं किया गया है। इनको पूरा किया जाए। कर्मचारियों और स्टाफ को एलपी यानी लोकल पर्ची का लाभ और उसका भुगतान कराया जाए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की वर्ष 2019 की वर्दी दी जाए। स्टाफ नर्स और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आवासों की मरम्मत कराई जाए। जो खाली आवास हैं, उनका आवंटन कराया जाए। इस दौरान प्रकाशवीर, गोविंद, उमेश यादव, मीना सिंह, लक्ष्मी शर्मा, विनीता हैरीसन, ऊषा, रीता, भारत, किरन, संगीता, डीके, रामदास, रामपाल आदि मौजूद रहे।