{"_id":"5c37656bbdec2273367cf4e7","slug":"151547134315-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की 40 दुकानों पर छापे, 22 से लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की 40 दुकानों पर छापे, 22 से लिए नमूने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद की 40 दुकानों पर छापे, 22 से लिए नमूने
बदायूं। खाद की किल्लत से परेशान किसानों को राहत देने को डीएम दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर गुरुवार को चार टीमों ने जिले भर में खाद की दुकानों पर छापामारी की। 40 दुकानों पर मारे छापों के दौरान 22 कीटनाशकों का नमूना लिया गया। रिकॉर्ड का मिलान नहीं होने पर सहसवान की दो दुकानों को निलंबित किया गया है। पांच खाद विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया है। छापामार कार्रवाई से खाद की कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों में खलबली मची है।
पूरे जिले में यूरिया समेत अन्य खाद की बेहद किल्लत है। किसानों को खाद मिल नहीं पा रही है। जो दुकानदार दे भी रहे हैं, वो ओवररेट में दे रहे हैं। इस बात की शिकायतें लगातार प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंच रही थी। किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम दिनेश कुमार सिंह ने उप कृषि निदेशक डॉ. रामवीर कटारा, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी भीमसेन और उप संभागीय कृषि प्रसार की अगुवाई में टीम बनाई। सभी तहसीलों के एसडीएम को भी टीमों के साथ लगाया गया। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि टीमों ने गुरुवार को जिले में 40 खाद की दुकानों पर छापे मारे। 22 दुकानों से यूरिया समेत अन्य कीटनाशकों के नमूने लिए। कहा कि सहसवान स्थित रजत कृषि सेवा केंद्र और अख्तर खाद भंडार के यहां टीम को रिकॉर्ड का मिलान सही नहीं मिला। कई और भी कमियां मिलीं। इस पर दोनों दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। नमूने जांच के बाद अन्य दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी। टीमों की छापामारी से खाद विक्रेताओं के यहां दिनभर खलबली मची रही।