{"_id":"5c348eddbdec2256c210e036","slug":"151546948317-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली- चंदौसी रेल रूट पर विद्युतीकरण का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली- चंदौसी रेल रूट पर विद्युतीकरण का कार्य शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली- चंदौसी रेल रूट पर विद्युतीकरण का कार्य शुरू
]दबतोरी। बरेली-चंदौसी रेल रूट पर विद्युतीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। इस रूट पर पुरानी पटरियों को बदलने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। इससे रेल लाइन पर तेज गति से ट्रेन दौड़ सकेंगी, साथ ही स्टेशनों पर अंधेरा भी खत्म होगा।
बरेली-दबतोरी होकर चंदौसी और मुरादाबाद को जाने वाली रेलवे लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य शुरू हो गया है। पिछले दिनों बरेली तक रेलवे अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ पोल लगाने की पैमाइश पूरी कर ली थी। इसके बाद अब चंदौसी-दबतोरी के बीच बिजली के पोल लगना शुरू हो गए। विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने पर इलेक्ट्रॉनिक रेल इंजन से तेज गति की ट्रेनें दौड़ सकेंगी। इससे यात्री कम समय में लंबी दूरी की यात्रा कर सकेंगे। दबतोरी स्टेशन मास्टर वीरेंद्र कुमार मीना ने बताया कि चंदौसी-बरेली रेल लाइन पर पोल लगाए जा रहे है। विद्युतीकरण का कार्य प्रगति पर है। इसके बाद यात्रियों को काफी सुविधा हो जाएगी।