फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   वार्ड नंबर 26 बना लोगों के लिए नजीर

वार्ड नंबर 26 बना लोगों के लिए नजीर

Wed, 26 Dec 2018 09:19 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 26 Dec 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
वार्ड नंबर 26 बना लोगों के लिए नजीर
बदायूं। पूरे देश में स्वच्छता को लेकर अभियान चल रहा है। शासन का पूरा फोकस शहरों को नीट एंड क्लीन बनाने पर है। अच्छे और सुंदर शहर होने पर चेयरमैन और वार्ड मेंबर को सम्मानित भी किया जाता है। ऐसे में हर कोई अपने शहर, वार्ड को साफ और स्वच्छ बनाने पर पूरा ध्यान दे रहा है। समय-समय पर प्रशासन की ओर से वार्डों की साफ-सफाई को लेकर मॉनीटरिंग की जाती है। प्रशासन की नजर में बदायूं नगर पालिका परिषद का वार्ड 26 सबसे अच्छा रहा है। इसके लिए वहां के मेंबर की भी प्रशासन ने पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन

अमर उजाला की टीम ने बुधवार को खुद इस वार्ड का जायजा लिया, तो वास्तव में गालियां अन्य वार्डों की अपेक्षा साफ स्वच्छ थी। कुछ एक स्थानों पर थोड़ा बहुत कूड़ा था। जब मोहल्ले वालों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वार्ड की समस्याओं को लेकर मेंबर हमेशा ही गंभीर रहे हैं। वह स्वयं लोगों के घर-घर आकर समस्याओं को पूछते हैं और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक भी करते हैं। लोगों का ये भी कहना था कि वैसे हर किसी की जिम्मेदारी है कि वह अपने घर की तरह आसपास के वातावरण को भी साफ स्वच्छ रखें। जब वातावरण स्वच्छ होगा तो बहुत सारी दिक्कतों अपने आप दूर हो जाएंगी। खासकर संक्रामक रोगों सेे भी निजात मिलेगी। लोगों ने कहा कि यदि वार्ड को पहला स्थान मिला है, तो उन्हें भी गर्व महसूस हो रहा है।
विज्ञापन


जब मुझे जनता ने विजयी बनाया, तभी मैने ये तय कर लिया था कि जनता के भावनाओं और विश्वास पर खरा उतरूंगा। ऐसे में अपने वार्ड की जनता की हर समस्या को लेकर जागरूक रहता हूं। वार्ड के प्रथम स्थान आने पर जनता का सबसे बड़ा योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हारुन गौस, मेंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed