{"_id":"5ad757574f1c1b9b098b529a","slug":"151524062039-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया पर 24 करोड़ का हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया पर 24 करोड़ का हुआ कारोबार
Updated Wed, 18 Apr 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
खरीदारी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय तृतीया पर 24 करोड़ का हुआ कारोबार
बदायूं। अक्षय तृतीया पर जमकर सोने-चांदी की खरीदारी हुई। शहर के सराफा बाजार में दिनभर रौनक रही। अक्षय तृतीया पर होने वाली आभूषणों की खरीदारी को लेकर महिलाओं में काफी उत्सुकता देखी गई। जिले में करीब 24 करोड़ के आभूषणों की बिक्री हुई।
अक्षय तृतीया के मौके पर सराफा बाजार सुबह से ही खरीदारों की वजह से गुलजार रहे। लोगों ने अपनी जरूरत के अनुसार सोने-चांदी और डायमंड के गहनों की खरीदारी की। आभूषण कारोबारियों में अक्षय तृतीया पर खास उत्साह देखने को मिला, कारोबारियों ने पहले से ही इस दिन को खास बनाने की तैयारी की हुई थी। ग्राहकों को रिझाने के लिए सोने-चांदी और डायमंड के आभूषणों पर आकर्षक ऑफर दिए थे। बाजारों में इस बार हल्के गहनों की मांग अधिक रही, इसके अलावा लोगों ने सोने-चांदी के सिक्के भी खरीदे। सराफा व्यवसाई संचित प्रकाश वैश्य ने बताया पिछले एक हफ्ते से सराफा बाजार में ग्राहक काफी संख्या में आ रहे थे। वहीं अक्षय तृतीया पर भी ग्राहक काफी रहे। इसमें युवाओं की पहली पसंद डायमंड रही।
अक्षय तृतीया का इंतजार आभूषण कारोबारी पूरे साल करते हैं, लेकिन महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ने की वजह से पहले की तुलना में लोग अब सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी कम ही करते हैं। आज के दिन शादियां अधिक होती है, इसलिए लोग पहले ही आर्डर देकर गहने बनवा लेते हैं। शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर लोग सोने-चांदी के गहने खरीदने के लिए आए लेकिन उनकी पहली पसंद हल्के गहने और सिक्के ही रहे।