{"_id":"5acf80264f1c1bca3d8b4c4f","slug":"151523548198-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में डां आंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा बढ़ी, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में डां आंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा बढ़ी, पुलिस तैनात
Updated Thu, 12 Apr 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-12 बीडीएन 20,
12 बीडीएन 43
12 बीडीएन 42
फोटो- 12 बीडीएनयूजेएचपीएच-02 -----------------------
आंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा बढ़ी, पुलिस तैनात
आंबेडकर जयंती को लेकर किए गए विशेष सुरक्षा इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
जिले भर में बाबा डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लगभग हर प्रतिमा की सुरक्षा में पुलिस तैनात है। थानेदारों को निगरानी करने के निर्देश हैं। यदि आंबेडकर प्रतिमा को लेकर कहीं कहीं कोई घटना होती है तो संबंधित सिपाही को जिम्मेदार मानते हुए उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
पिछले कुछ दिनों से देश भर में डॉ.आंबेडकर को लेकर राजनीति गर्म है। कई स्थानों पर बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया। पिछले सप्ताह यहां कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव दुगरैय्या में भी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था, जिस पर हंगामा हुआ था। हंगामे के बाद वहां नई प्रतिमा लगा दी गई। 14 अप्रैल को डॉ. जयंती है। इसी के मद्देनजर जिले में आंबेडकर प्रतिमा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
जिला अस्पताल के सामने बने आंबेडकर पार्क में लगी प्रतिमा की सुरक्षा में गुरुवार को एक दरोगा और सिपाही तैनात रहे। यहां रात को भी पुलिस तैनात रही। शहर के गद्दी चौक स्थित पार्क में लगी प्रतिमा की सुरक्षा में गुरुवार को एक सिपाही व होमगार्ड को तैनात किया गया है। नेकपुर मोहल्ला गली नंबर एक स्थित पार्क में लगी प्रतिमा की सुरक्षा में सिपाही लगाए गए हैं। उधर, कादरचौक इलाके में लगी अंबेडकर की सुरक्षा में पुलिस तैनात है। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि रात में वह खुद जाकर अंबेडकर प्रतिमा की सुरक्षा चेक करते हैं।
विज्ञापन
बिल्सी। यहां क्षेत्र के गांव परौली, निरंजनपुर गांवों में लगी आंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। निरंजनपुर में तैनात एसआई सौरभ यादव, सचिन कुमार, राजेश कुमार का कहना है कि कोई भी व्यक्ति प्रतिमा से छेड़छाड़ करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उझानी। पिछले महीने गौतमपुरी मोहल्ले में लगी आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई थी, जिसका जीर्णोद्धार कर दिया गया। चबूतरे के चारों ओर लोहे की ग्रिल लगवा दी गई है। सांसद धर्मेंद्र यादव ने प्रतिमा स्थल पर गुरुवार को सोलर लाइट भी लगवा दी। पुलिस ने गौतमपुरी और सब्जी मंडी परिसर स्थित आंबेडकर प्रतिमा चौकसी बढ़ा दी है।
-----
गांवों के प्रधान, पूर्व प्रधान, चौकीदार, सुरक्षा समिति और पुलिस सभी की डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी है। इसके लिए शासन का कोई निर्देश नहीं है। प्रतिमा की सुरक्षा के लिहाज से पुलिस को अलर्ट किया गया है।
-अशोक कुमार, एसएसपी
-------
फोटो-21,22
भाजपा सांसद के गंभीर होने पर जाल से मुक्त हुए बाबा साहब
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर के गद्दी चौक स्थित आंबेडकर पार्क में लगी बाबा साहब डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को जाल के बने पिजड़े में कैद कर दिया गया था। मालवीय आवास गृह पर अनशन के दौरान भाजपा सांसद ने डॉ. अंबेडकर प्रतिमा को मुक्त कराने का एलान किया तो प्रशासन हरकत में आ गए। प्रशासन के कहने पर इलाके के सभासद ने लोहे का पिंजरा हटवाकर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को मुक्त कर दिया। हालांकि बाद में प्रशासन ने इससे पल्ला झाड़ लिया।
शहर के गद्दी चौक स्थित पार्क में लगी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को पुलिस ने लोहे के पिंजड़े में कैद करा दिया था। पिंजड़े की कीमत आसपास के दुकानदारों से वसूली गई। गुरुवार को कचहरी स्थित मालवीय आवास गृह पर भाजपा का अनशन था। इस बात का पता लगने पर अनशन में पहुंचे सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने गद्दी चौक तक पैदल मार्च करने और डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को आजाद कराने का एलान किया। इस पर पुलिस और प्रशासन के हाथपांव फूल गए। पुलिस- प्रशासन ने गोपनीय तौर पर जाल हटवाने को कह दिया। इस पर सांसद ने अपना फैसला बदल दिया। इसके बाद इलाके के सभासद ने लोहे का जाल हटवाकर डॉ. अंबेडकर को मुक्त करा दिया। सभासद का कहना है कि उन्होंने जाल पुलिस-प्रशासन के कहने पर हटवाया है।
------------
वर्जन....
इसमें प्रशासन का कोई हस्तक्षेप नहीं है। प्रशासन को बगैर अवगत कराए जाल लगाया गया था, और बिना बताए ही हटा दिया गया।
- अजय कुमार श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन