{"_id":"5a37ea994f1c1b97678c2716","slug":"151513613977-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल दें कोटेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल दें कोटेदार
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
wheat
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिला पूर्ति कार्यालय में टूटी मेज, फर्श, अलमारी पर पेंट न देख डीएम नाराज दिखे। वहीं आईजीआरएस शिकायतों का समय से निस्तारण न पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। एक माह के अंदर सभी कमियों में सुुधार लाने के निर्देश दिए।
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार को जिला पूर्ति कार्यालय का निरीक्षण किया। डीएसओ दफ्तर के पीछे बना छोटा कमरा और उससे सटे टॉयलेट को देख संतोष जताया। डीएम, लिपिक जितेंद्र के कमरे में गए और अनाज रजिस्टर चेक किया। डीएम ने निर्देश दिया कि कोटेदार अटैच दुकानों का राशन उसी मोहल्ले या गांव में जाकर वितरण करें, जिस जहां की दुकान अटैच है। राशन वितरण पांच तारीख से शुरू होकर पूरे महीने किया जाए। अटैच चल रही दुकानों का निर्धारित तिथियों में प्रस्ताव किया जाए। लाभार्थी को मानक के अनुसार प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं, दो किलो चावल, दो लीटर केरोसिन दिया जाए।
जन सूचना अधिकार एवं आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों को समय से निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम को छत के पंखे और अलमारियां गंदी मिलीं। डीएम ने पंखे साफ कराने और अलमारियों पर पॉलिश कराने को कहा। उन्होंने एक महीने बाद दोबारा निरीक्षण करने को कहा। दोबारा कमी पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएसओ रामेंद्र प्रताप सिंह को निर्देश दिया कि कार्यालय में एक शिकायत काउंटर भी लगाया जाए। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।